Weather forecast: छत्तीसगढ़ में दो दिन से लगातार तेज बारिश, धुंध और कोहरे का माहौल है। बारिश के चलते उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक भी विमान की लैंडिंग नहीं हुई है। दुर्ग रायपुर और बिलासपुर में कोल्ड डे घोषित किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और प्रायद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को ओडिशा, विदर्भ और पश्चिमी बंगाल के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। स्काइमेट वेदर के अनुसार, महाराष्ट्र में दो दिन तक बारिश होने के आसार हैं। राज्य के मराठवाड़ा में कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

इसके अलावा झारखंड में भी बारिश होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह की शुरुआत ठंडे मौसम के साथ हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले तीन डिग्री कम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप ने लोगों को ठंड से राहत पहुंचायी है, लेकिन अभी भी मौसम में गलन बरकरार है। वहीं पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

Live Blog

20:59 (IST)07 Feb 2020
मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में हो सकती है बारिश

स्काई मेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में 7 फरवरी को दक्षिण-पूर्व व पूर्वी ज़िलो के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम तथा 8 फरवरी को पूर्वी ज़िलो के कुछ हिस्सो में हल्की वर्षा के अनुमान को देखते हुए इन इलाको के किसानो को सलाह है की सिंचाई व छिड़कावों को अभी स्थगित करें।

18:32 (IST)07 Feb 2020
Madhya Pradesh Weather Forecast:दक्षिणी-पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश के आसार

7 फरवरी तक दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है। यह बारिश मांडला, जबलपुर, दमोह जैसे क्षेत्रों पर देखी जाएगी। 8 फरवरी यानि शनिवार की शाम से पूरे मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाएगा।

17:37 (IST)07 Feb 2020
Delhi Weather Forecast: दिल्ली में सुबह ठंड के साथ हई शुरुआत

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह की शुरुआत ठंडे मौसम के साथ हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले तीन डिग्री कम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

इस बीच दिल्ली में वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) सूचकांक 265, फरीदाबाद में 247, गाजियाबाद में 297, ग्रेटर नोएडा में 306, गुड़गांव में 212 और नोएडा में 267 दर्ज किया गया।गौरतलब है कि 201-300 के बीच के एक्यूआई को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ तथा 401-500 को ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है।

15:26 (IST)07 Feb 2020
Telangana, Weather Update:तेलंगाना में बारिश के आसार

8 व 9 फरवरी को तेलंगाना में बारिश के आसार है। इस दिन राज्य के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में सिर्फ बादल छाए रह  सकते हैं लेकिन बारिश नहीं होगी।

15:08 (IST)07 Feb 2020
Ghaziabad, Uttar Pradesh, India Weather Forecast: गाजियाबाद में इतना है तापमान का स्तर

एनसीआर के गाजियाबाद में आज तेज धूप खिली है और मौसम साफ है। फिलहाल तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है। रात के समय तापमान में गिरावट आएगी। कल तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

14:04 (IST)07 Feb 2020
भारत में ज्यादातर शहरों में हर मौसम में दिन और रात के समय बढ़ रही है गर्मी : अध्ययन

आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं की एक टीम ने पाया कि देश में ज्यादातर शहर सभी मौसमों में दिन और रात के दौरान मानवीय गतिविधियों के कारण अपने आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से अधिक गरम रह रहे हैं यानी कि ‘‘अर्बन हीट आइलैंड’’ में तब्दील हो रहे हैं। आईआईटी खड़गपुर के महासागर, नदी, वायुमंडल और भूमि विज्ञान केंद्र (कोरल) के शोधकर्ताओं तथा उसके वास्तुकला एवं क्षेत्रीय योजना विभाग ने अपने अध्ययन में बताया कि देश में दस लाख से अधिक आबादी वाले बड़े शहरों में दिन के दौरान पारा अधिक दर्ज किया गया और रात में भी पारा अपेक्षाकृत चढ़ा हुआ पाया गया।

14:02 (IST)07 Feb 2020
Gurgaon, Haryana, India Weather Forecast: गुरूग्राम में अभी इतना है तापमान

दिल्ली से सटे गुरूग्राम में तेज धूप निकली हुई है और अभी तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि रात के समय यह घटकर फिर से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

12:50 (IST)07 Feb 2020
Delhi, Delhi, India Weather: जानें दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली के आसमान में फिलहाल तेज धूप खिली हुई है, जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। फिलहाल दिल्ली का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसके अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस जाने की उम्मीद है।

11:48 (IST)07 Feb 2020
ओडिशा, झारखंड में बारिश के आसार

मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इन इलाकों में ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं। जिससे ठंड का असर बरकरार रहेगा। पूर्वी भारत के ओडिशा में आज कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। वहीं झारखंड में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भी आज बारिश हो सकती है।

11:48 (IST)07 Feb 2020
पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

पहाड़ी राज्यों में आज भी हल्की बर्फबारी के आसार हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते पंजाब में एक सर्कुलेशन बनता दिखाई दे रहा है। जिसके प्रभाव से पंजाब के एक दो स्थानों हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में भी बारिश के आसार हैं।

11:15 (IST)07 Feb 2020
हिमाचल के नरकांडा में हुई बर्फबारी

हिमाचल में कई स्थानों पर हुई ताजा बर्फबारी

11:10 (IST)07 Feb 2020
दिल्ली में मौसम रहेगा साफ, वायु गुणवत्ता के हालात अभी भी 'खराब'

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। इस बीच दिल्ली में वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) सूचकांक 265, फरीदाबाद में 247, गाजियाबाद में 297, ग्रेटर नोएडा में 306, गुड़गांव में 212 और नोएडा में 267 दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 201-300 के बीच के एक्यूआई को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ तथा 401-500 को ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है।

10:28 (IST)07 Feb 2020
दक्षिण भारत के कुछ स्थानों पर हो सकती है आज बारिश

दक्षिण भारत में आज मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है। केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ इलाकों में आज बारिश हो सकती है।

09:34 (IST)07 Feb 2020
दिल्ली में अभी एक हफ्ते और सताएगी ठंड

राजधानी दिल्ली में अभी एक सप्ताह तक सुबह और शाम ठंड बनी रहने की संभावना है। धूप निकलने के चलते दिन का तापमान बढ़ेगा, लेकिन शाम और रात में तापमान में फिर गिरावट देखने को मिलेगी। दरअसल उच्च हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली हवा के चलते राजधानी दिल्ली में ठंड की स्थिति बनी हुई है।

08:18 (IST)07 Feb 2020
छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश से लेकर झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक एक ट्रफ बन गई है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं। अनुमान है कि छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ अच्छी बारिश होगी।

08:05 (IST)07 Feb 2020
जानें आज कैसा रहेगा देश के विभिन्न इलाकों के मौसम का हाल

आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल