Weather Forecast Updates: दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत इसके आस-पास के इलाके में बादलों के छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि दो-तीन दिनों में मानसून प्रदेश से विदा हो सकता है। राज्य के पूर्वी इलाकों में मौसम ठंडा बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव कार पूर्वी हवाओं का चलना है। एक दो दिन में हवाओं का रुख बदलेगा। हवाएं शुष्क होंगी। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं, मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर हो रहा है। राजधानी भोपाल सहित कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को तेज धूप निकली। तेज धूप से प्रदेश में उमस बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है और हवाओं के रुख में भी बदलाव आ रहा है। इस वजह से राज्य में गर्मी के प्रभाव में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Live Blog

22:08 (IST)11 Oct 2019
क्षतिग्रस्त हुए लाखों मकान

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस साल बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से देश के करीब 357 जिले प्रभावित हुए। 738 लोग घायल हुए और लगभग 20,000 पशुओं की मौत हुई। वहीं, भारी बारिश और बाढ़ में 1.09 लाख मकान पूरी तरह से बर्बाद हो गए।

19:49 (IST)11 Oct 2019
20 अक्टूबर को लौट जाएगा मानसून

पिछले चार महीने के दौरान मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से लगभग दस प्रतिशत अधिक बारिश देने वाले दक्षिण पश्चिम मानसून की बुधवार को लगभग एक महीने विलंब से वापसी शुरु हो गयी। मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर तक मानसून की पूरी तरह से वापसी का अनुमान जताया है।

17:07 (IST)11 Oct 2019
बाढ़ और बारिश के चलते 2100 लोगों की गई जान

मॉनसून की बारिश से 22 राज्यों के 25 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। इस दौरान 2100 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 लोग लापता हो गए। यह रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है।

11:06 (IST)11 Oct 2019
दिल्ली में सुबह आसमान में छाई रही धुंध

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह आसमान में धुंध के साथ हुई। एयर क्वालिटी इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पीएम 2.5 मॉडरेट और पीएम 10, 201 था जो 'खराब' कैटेगरी है।

07:48 (IST)11 Oct 2019
वीडियो में जाने अपने राज्य और शहर के मौसम का हाल