Weather Forecast Updates: मुंबई, पुणे, कोलकाता और रांची में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काइमेटवेदर. कॉम के अनुसार दक्षिण भारत के राज्यों में प्री-मॉनसून सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों तरफ निम्न दबाव का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। इन वजह से केरल, तटीय आंध्र प्रदेश के साथ आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

तमिलनाडु और आंध्र के रायलसीमा में बारिश की गतिविधियां कम होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं तेलंगाना में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को को समग्र रूप से हवा की गुणवत्ता गिरकर बहुत खराब श्रेणी में चली गई। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्कोर 304 हो गया। ऐसा सीजन में पहली बार हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि स्थानीय प्रदूषक कण अभी तक बिखरे नहीं हैं। इससे पहले दिल्ली में बुधवार दोपहर को प्रदूषण स्तर, सुरक्षित स्तर से दो गुना ऊपर दर्ज किया गया था।

Live Blog

Highlights

    20:30 (IST)18 Oct 2019
    खराब मौसम के कारण इमरजेंसी लैंडिंग
    17:29 (IST)18 Oct 2019
    उत्तर प्रदेश में मौसम ले सकता है करवट

    स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिन तक बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश के आसार। राजधानी में 19 अक्टूबर को बादलों की आवाजाही रहेगी। जिसकी वजह से तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

    16:22 (IST)18 Oct 2019
    दिल्ली के वातावरण में पराली का अब तक इतना असर

    दिल्ली के वातावरण में शुक्रवार को पीएम 2.5 सांद्रता में पराली जलाने की भागीदारी 10 प्रतिशत हो गयी। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली और अनुसंधान के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को यह 18 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान है।रिपोर्ट में बताया गया है कि हरियाणा, पंजाब,पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और आस-पास के सीमावर्ती इलाकों में पिछले तीन दिनों से लगातार पराली जलने की घटनाओं में वृद्धि हुई है।

    15:42 (IST)18 Oct 2019
    छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और झारखंड में बारिश का अनुमान

    छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड के भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से सहित उत्तराखंड, पंजाब, उत्तरी राजस्थान, बिहार और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश देखी जा सकती है। स्काईमेटवेदर.कॉम के अनुसार दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के भागों पर एक निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा, इसी जगह पर समुद्र तल से 8 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी विकसित है।

    14:49 (IST)18 Oct 2019
    राजस्थान, पंजाब में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना

    राजस्थान के पश्चिमी भागों तथा उससे सटे पंजाब के भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। स्काईमेटवेदर.कॉम के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण व गोवा और मध्य महाराष्ट्र के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

    14:31 (IST)18 Oct 2019
    कर्नाटक और तटीय क्षेत्रों में हुई मध्यम से भारी बारिश

    पिछले 24 घंटे में तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में मध्यम से भारी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि लक्षद्वीप समूह तथा दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के भागों पर एक निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। स्काईमेटवेदर.कॉम के अनुसार इसी जगह पर समुद्र तल से 8 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी विकसित है।

    12:36 (IST)18 Oct 2019
    उत्तर भारत के मौसम में होगा बदलाव

    भारत के मौसम में भी कुछ बदलाव हो सकता है। प्राइवेट मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेटवेदर.कॉम के अनुसार जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा है और इसके प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान में है।

    11:04 (IST)18 Oct 2019
    मध्यप्रदेश में बादलों के छाए रहने से मौसम हुआ सुहाना

    लगातार बारिश का दौर रुकने के बाद मध्यप्रदेश में अब पिछले कई दिन से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में समान पर आंशिक बादलों छाए रहने का अनुमान है।

    09:37 (IST)18 Oct 2019
    बिहार में अगले 24 घंटे मौसम साफ रहने का अनुमान

    बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी पटना तथा राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ है। राज्य के तापमान में उतार-चढाव जारी है। बृहस्पतिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    08:48 (IST)18 Oct 2019
    यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना

    यूपी में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी लखनऊ समेत सहित इसके आस-पास के इलाके में चटक धूप खिली रहेगी। बृहस्पतिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    08:12 (IST)18 Oct 2019
    कैसा रहेगा आज देशभर का मौसम, देखें VIDEO