Weather Forecast Updates: मुंबई, पुणे, कोलकाता और रांची में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काइमेटवेदर. कॉम के अनुसार दक्षिण भारत के राज्यों में प्री-मॉनसून सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों तरफ निम्न दबाव का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। इन वजह से केरल, तटीय आंध्र प्रदेश के साथ आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।
तमिलनाडु और आंध्र के रायलसीमा में बारिश की गतिविधियां कम होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं तेलंगाना में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को को समग्र रूप से हवा की गुणवत्ता गिरकर बहुत खराब श्रेणी में चली गई। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्कोर 304 हो गया। ऐसा सीजन में पहली बार हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि स्थानीय प्रदूषक कण अभी तक बिखरे नहीं हैं। इससे पहले दिल्ली में बुधवार दोपहर को प्रदूषण स्तर, सुरक्षित स्तर से दो गुना ऊपर दर्ज किया गया था।


स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिन तक बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश के आसार। राजधानी में 19 अक्टूबर को बादलों की आवाजाही रहेगी। जिसकी वजह से तापमान में कमी देखने को मिलेगी।
दिल्ली के वातावरण में शुक्रवार को पीएम 2.5 सांद्रता में पराली जलाने की भागीदारी 10 प्रतिशत हो गयी। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली और अनुसंधान के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को यह 18 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान है।रिपोर्ट में बताया गया है कि हरियाणा, पंजाब,पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और आस-पास के सीमावर्ती इलाकों में पिछले तीन दिनों से लगातार पराली जलने की घटनाओं में वृद्धि हुई है।
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड के भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से सहित उत्तराखंड, पंजाब, उत्तरी राजस्थान, बिहार और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश देखी जा सकती है। स्काईमेटवेदर.कॉम के अनुसार दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के भागों पर एक निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा, इसी जगह पर समुद्र तल से 8 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी विकसित है।
राजस्थान के पश्चिमी भागों तथा उससे सटे पंजाब के भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। स्काईमेटवेदर.कॉम के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण व गोवा और मध्य महाराष्ट्र के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में मध्यम से भारी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि लक्षद्वीप समूह तथा दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के भागों पर एक निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। स्काईमेटवेदर.कॉम के अनुसार इसी जगह पर समुद्र तल से 8 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी विकसित है।
भारत के मौसम में भी कुछ बदलाव हो सकता है। प्राइवेट मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेटवेदर.कॉम के अनुसार जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा है और इसके प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान में है।
लगातार बारिश का दौर रुकने के बाद मध्यप्रदेश में अब पिछले कई दिन से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में समान पर आंशिक बादलों छाए रहने का अनुमान है।
बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी पटना तथा राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ है। राज्य के तापमान में उतार-चढाव जारी है। बृहस्पतिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यूपी में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी लखनऊ समेत सहित इसके आस-पास के इलाके में चटक धूप खिली रहेगी। बृहस्पतिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।