Mumbai Rains, Weather forecast: गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की आशंका जताई गई है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बीते गुरुवार से अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम पर नजर रखने वाली एक निजी वेबसाइट के मुताबिक तेलंगाना के मेदक में बीते 24 घंटे के दौरान 67 एमएम, निजामाबाद में 21 एमएम और हनामकोंडा में 19 एमएम की बारिश दर्ज की गई है।
बता करें दिल्ली एनसीआर में सितंबर में हुई बारिश की तो यहां सामान्य से काफी हुई है। और इस दौरान लोगों को तेज गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। दिल्ली में बीती 8 सितंबर को बारिश हुई थी, उसके बाद से दिल्ली में छिट-पुट जगहों को छोड़ दें तो आमतौर पर मौसम शुष्क ही रहा है। दिल्ली में शुक्रवार की सुबह उमस भरी रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस था, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई।’ अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है।
वहीं मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तरी राजस्थान से होकर एक मानसून ट्रफ गुजर रहा है, जिसके चलते हो रहे बदलावों के तहत दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में हवाओं में नमी बनी रहेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
उत्तर भारत से मानसून लगभग विदा हो चुका है। लेकिन कुछ जगहों पर इसका असर बाकी है। जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान और उससे लगते इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
पूर्वी भारत में मानसून कमजोर पड़ गया है। हालांकि आर्द्र हवाएं अभी चल रही हैं, जिनके चलते पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जिन जगहों पर बारिश हो सकती है, उनमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाके शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। विभाग के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र बनने और मानसून ट्रफ के गुजरने के चलते राज्य के मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने सागर, पन्ना, छतरपुर, दमोह, विदिशा समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Highlights
हिमाचल प्रदेश में शिमला सहित कुछ स्थानों पर शुक्रवार को बारिश हुई। शिमला में बारिश के बाद मौसम एकबार फिर से ठंडा हो गया। धर्मशाला में 12 मिमी, बैजनाथ 13 मिमी, कसौली तीन मिमी,पालमपुर 28 मिमी, कांगडा में 23 मिमी, मनाली 15 मिमी सहित कुछ अन्य स्थानों में बारिश हुई।
मध्यप्रदेश में 17 सितंबर तक 1203.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य से 37 प्रतिशत अधिक है। भारी वर्षा के कारण 24 लाख हेक्टेयर भूमि पर 9,600 करोड़ रुपये की फसल नष्ट हो गई, जिससे राज्य के लगभग 22 लाख किसान प्रभावित हुए है। प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय दल को जानकारी दी गई की बारिश और बाढ़ से प्रदेश में 225 लोग एवं 1400 मवेशी मारे गये हैं। इसके अलावा 1566 करोड़ रुपये की सड़के बारिश से नष्ट हो गयीं।
कृषि राज्य मंत्री परषोत्तम रूपाला ने शुक्रवार को कहा कि चालू मानसून सत्र में बरसात अच्छी होने से देश में खरीफ उत्पादन पिछले साल के 14 करोड़ 17.1 लाख टन से कहीं अधिक रहेगा। मंत्री ने कहा कि बाढ़ की वजह से कुछ राज्यों में खरीफ की फसलें प्रभावित हुई हैं लेकिन इससे कुल उत्पादन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
कृषि राज्य मंत्री परषोत्तम रूपाला ने शुक्रवार को कहा कि चालू मानसून सत्र में बरसात अच्छी होने से देश में खरीफ उत्पादन पिछले साल के 14 करोड़ 17.1 लाख टन से कहीं अधिक रहेगा। मंत्री ने कहा कि बाढ़ की वजह से कुछ राज्यों में खरीफ की फसलें प्रभावित हुई हैं लेकिन इससे कुल उत्पादन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
मध्य प्रदेश में हाल ही में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से प्रदेश को 11,906 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और प्रदेश ने इसके निपटने के लिये केन्द्र सरकार से तुरंत सहायता की मांग की है। प्रदेश में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ के कारण 225 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह उमस भरी रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस था, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई।' अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है।
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बीते गुरुवार से अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। ये सिलसिला अगले 24 घंटों के लिए जारी रह सकता है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक मेदक में 67 एमएम, निजामाबाद में 21 एमएम और हनामकोंडा में 19 एमएम की बारिश दर्ज की गई है। मौसम से जुड़ी एक निजी वेबसाइट ने यह जानकारी दी।
दिल्ली में शुक्रवार की सुबह उमस भरी रही। मौसम विभाग ने शाम को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस था, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई।’’
गुजरात के कुछ हिस्सों में आने वाले कुछ घंटों में बारिश होनी की आशंका जताई गई है। दक्षिणी गुजरात और राजधानी अहमदाबाद में बारिश होने की उम्मीद है। मौसम से जुड़ी एक निजी वेबसाइट ने यह जानकारी दी। इसके अलावा मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने अब पौड़ी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के आसार जताए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह आसमान बादलों से ढका रहा जिससे शहर वासियों को चिपचिपी गर्मी से जरा राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है। दिल्ली में आठ सितंबर को 47.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी लेकिन इसके बाद लगातार गर्मी और उमस का मौसम बना रहा है।
आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में मानसून के कमजोर होने के चलते बारिश में कमी आएगी। हालांकि चेन्नई और बेंगलुरु में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
दक्षिण भारत में चक्रवाती हवाओं का असर बना हुआ है, जिससे कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिन इलाकों में बारिश हो सकती है, उनमें तटीय आंध्र प्रदेश के इलाके, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ इलाके शामिल हैं।
आज दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, विदर्भ और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश की संभावना है। इनके अलावा मराठवाड़ा के इलाकों में मानसून के कमजोर होने के चलते बारिश में कमी आएगी।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र के चलते दक्षिणी गुजरात, कोंकण गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया ‘‘आम तौर पर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से मानसून की वापसी 21 सितंबर के आसपास होती है। लेकिन इस बार, समझा जाता है कि माह के अंत तक मानसून वापस चला जाएगा।’’ सितंबर में अब तक राष्ट्रीय राजधानी में 50.4 मिमी बारिश हुई है जबकि 30 साल से राष्ट्रीय औसत 94.9 मिमी दर्ज किया जाता रहा है। इस प्रकार सितंबर 2019 में 47 फीसदी बारिश कम हुई।
दिल्ली से इस माह के आखिर तक मानसून वापस चला जाएगा। हालांकि इस दौरान भी दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना बेहद कम हैं।