ओड़िशा में भी इस बार अच्छी खासी ठंड पड़ रही है और कई स्थानों पर पारा 10 डिग्री के नीचे लुढ़क गया। ओडिशा में 13 स्थानों पर सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया और कंधमाल जिले का दारिंगबाड़ी चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। विशेष राहत आयुक्त ने बताया कि राज्य के 13 केंद्रों पर रात का तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।
देश के कई राज्यों में ठंड ने अपना प्रकोप बढ़ाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में जहां तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है, वहीं राजस्थान, हिमाचल समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर ने ठंड को और बढ़ा दिया है। राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में माइनस में तापमान पहुंच गया है। वहीं ओड़िशा में भी पारा 10 डिग्री के नीचे लुढ़क गया।
ओड़िशा में भी इस बार अच्छी खासी ठंड पड़ रही है और कई स्थानों पर पारा 10 डिग्री के नीचे लुढ़क गया। ओडिशा में 13 स्थानों पर सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया और कंधमाल जिले का दारिंगबाड़ी चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। विशेष राहत आयुक्त ने बताया कि राज्य के 13 केंद्रों पर रात का तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।
दारिंगबाड़ी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। इसके अलावा झारसुगुड़ा में 5.6, फूलबनी में 6.5, सोनेपुर में 6.9, क्योंझर में 7.4, सुंदरगढ़ में आठ, बोलांगीर में आठ, भवानीपटना में 8.9, संबलपुर में नौ, तालचर में नौ, हीराकुंड में नौ, टिटलागढ़ में 9.3 और बारीपदा में 9.5 तापमान रहा। कोरापुट में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में 13.8 और कटक में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि ओडिशा के जिलों में आगामी दो दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है और इसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। आगामी चार से पांच दिन में ओडिशा के जिलों में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान रहेगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि एक कम दबाव बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बना हुआ है, जो एक चक्रवाती सर्कुलेशन के साथ समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके पूर्व और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है।
अगर दिल्ली की बात करें तो शीत लहर के कारण सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। सोमवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही हवा की क्वालिटी भी “खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना दिखाई नहीं दे रही। पूर्वी और इससे सटे मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण शीत लहर की स्थिति बन सकती है।
दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति संभव है।
एनसीआर समेत पश्चिमी यूपी में कड़ाके की ठंड
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और नोएडा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शीतलहर की वजह से पूरा एनसीआर और आस-पास के जिले ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान सामान्य 9 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है।
देश के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट
देश के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट होने के साथ ही ठंड में इजाफा हुआ है। कई स्थानों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों में पारा गिरने के साथ ही और अधिक सर्द रातों का अनुमान जताया है।
कड़ाके की ठंड : लखनऊ में शिमला से ज्यादा सर्दी, पारा 6 डिग्री के नीचे लुढ़का
राजधानी लखनऊ समेत पूरा उत्तर प्रदेश कड़ाके की ठंड का कहर झेल रहा है। रविवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात गुजरी। बीती रात लखनऊ शिमला से ज्यादा ठंडा रहा। पारा 5.5 डिग्री तक लुढ़क गया, जबकि शिमला में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। लेकिन पूर्वी और उससे सटे मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभाग में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 24 दिसंबर को पंजाब के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 21 से 24 दिसंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली में आज ठंड के सारे रिकॉर्ड टूट गए। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। लोधी रोड पर सोमवार सुबह 3.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान आंका गया। वहीं सफदरजंग का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पालम का 5.8 डिग्री सेल्सियस और दिल्ली रिज का 5.0 डिग्री सेल्सियस आंका गया।
Himachal Pradesh: Cold weather conditions persist in the state with several areas experiencing sub-zero temperatures.
— ANI (@ANI) December 20, 2021
Icicles form in Lahaul valley of Lahaul-Spiti district due to continuing cold weather conditions in the region. pic.twitter.com/aAGSM8WoKA
मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर से उत्तर भारत में ठंड कम होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि 23 दिसंबर तक राजस्थान सहित गुजरात के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों में श्रीनिकेतन सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक कलिम्पोंग में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, पुरुलिया (7.5), पानागढ़ (7.6), कलाईकुंडा (7.5), सिलीगुड़ी (8.6), वर्धमान (8.6), कूचबिहार (9.3) और दीघा में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पश्चिम बंगाल में भी इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक राज्य की राजधानी में तापमान यही रह सकता है। वहीं पश्चिम बंगाल के अन्य इलाकों उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम बर्दमान, मालदा, मुर्शिदाबाद और बीरभूम में भी पारा नीचे आ गया है।
सर्द हवाओं की वजह से देश के कई राज्यों में तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे आम जनजीवन भी काफी प्रभावित हो रहा है। लेकिन यमुनानगर जिले के मशरूम उत्पादन करने वाले किसान काफी खुश हैं। क्योंकि ठंड बढ़ने की वजह से मशरूम की फसल खूब खिल रही है और इस बार पैदावार बढ़ने की भी उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर के बाद बिहार में शीतलहर की स्थिति बनने की पूरी संभावना है। इस दौरान राज्य का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, एमपी, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में आज से 22 दिसंबर तक शीतलहर का अनुभव होगा।
बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों से पता चला है कि गया, राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना और मुजफ्फरपुर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जहां पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। भागलपुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में बिहार में कई इलाकों में कोहरे जैसे हालात हो सकते हैं। साथ ही अगले तीन दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है।
पंजाब में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई शहरों में आज तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मोगा में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 0.8 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 1.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 4.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 3.9 डिग्री सेल्सियस, बरनाला में 0.9 डिग्री सेल्सियस, जालंधर में 2.6 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब और हरियाणा में सोमवार को ठंड का कहर और बढ़ गया। दोनों राज्यों में हिसार सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि एक के बाद एक, दो पश्चिमी विक्षोभों और इसके कारण मंगलवार रात से सर्द उत्तरपश्चिमी हवाओं के मंद होने से न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा।
दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है और सोमवार को तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जो अभी तक इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।
अगले तीन दिनों तक देश के कई राज्यों में शीतलहर के थमने के आसार नहीं है। यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में आगे भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की आशंका जताई गई है।
आईएमडी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान राजस्थान के चुरू में -0.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में -0.1 डिग्री सेल्सियस और -1.8 डिग्री सेल्सियस करोली और फतेहपुर में दर्ज किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में भयंकर ठंड पड़ रही है। कई जगह का तापमान माइनस में चला गया है। लोग आग जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
दिल्ली में जारी भारी ठंड के बीच रैन बसेरा, बेघर लोगों के लिए बड़ा सहारा बन रह रहा है। यहां लोगों को रहने के साथ-साथ सभी को बेड, कंबल, गर्म पानी और खाना दिया जा रहा है।
मौसम विज्ञान विभाग ने आज कानपुर में तापमान में भारी गिरावट की भविष्यवाणी की है। IMD के अनुसार न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 5 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है
मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम यूपी और उत्तरी मध्य प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप 21 दिसंबर तक जारी रहेगा।