Weather Forecast Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को ठंड का कहर जारी रहा क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अधिकारियों ने बताया कि कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण 29 ट्रेनों की आवाजाही में दो से नौ घंटे का विलंब हुआ। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’

उन्होंने बताया कि हवा में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को सुबह राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 433 दर्ज की गई जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी में है।मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहने और मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिसम्बर 2019 में लगातार 18 ‘‘ठंडे दिन’’ दर्ज किये गए जो कि दिसम्बर 2017 में 17 ठंडे दिन के बाद अधिकतम है।अधिकतम तापमान सोमवार को 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जिससे वह दिन 1901 के बाद दिसम्बर का सबसे ठंडा दिन बन गया।

Live Blog

22:21 (IST)01 Jan 2020
Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंंड का कहर जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को ठंड का कहर जारी रहा क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण 29 ट्रेनों की आवाजाही में दो से नौ घंटे का विलंब हुआ।

18:41 (IST)01 Jan 2020
Uttar Pradesh Weather Update: यूपी के इन इलाकों में हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक नव वर्ष की शुरुआत दक्षिणी उत्तर प्रदेश के इलाके जैसे कानपुर, ओरई, झाँसी, हमीरपुर, वाराणसी, प्रयागराज और फतेहपुर में हल्की बारिश से हो सकती है।

17:18 (IST)01 Jan 2020
Haryana Weather Today: हरियाणा के अंबाला और हिसार में पारा लुढ़का

हरियाणा में अंबाला,हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान 2.4, एक और 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा।नारनौल, रोहतक, सिरसा और भिवानी में शीतलहर चलने के साथ ही न्यूनतम तापमान क्रमश: एक, 1.6, 2.4 और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
अमृतसर, बठिंडा, हलवारा, गुरदासपुर, फरीदकोट, भिवानी, सिरसा और हिसार में कई जगह कोहरे की घनी परत छाने से दृश्यता प्रभावित रही।मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर दो और तीन जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

15:51 (IST)01 Jan 2020
Delhi Weather Today: पांच डिग्री से भी कम तापमान

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह भी ठंड का कहर जारी रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण 29 ट्रेनें अपने तय समय से दो से नौ घंटे तक की देरी से चली रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’ उन्होंने बताया कि हवा में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा। वहीं,वायु गुणवत्ता सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर 433 दर्ज की गई जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी में है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान के 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

15:30 (IST)01 Jan 2020
पंजाब, हरियाणा में कोहरे से कई जगह दृश्यता प्रभावित

पंजाब में अमृतसर, बंठिडा, हलवारा, गुरदासपुर, फरीदकोट के साथ ही हरियाणा के भिवानी, सिरसा और हिसार में कई जगह कोहरे की घनी परत छाने से दृश्यता प्रभावित रही। मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर दो और तीन जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

15:12 (IST)01 Jan 2020
अमृतसर में 1.6 डिग्री पहुंचा पारा

अमृतसर और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.6 और 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में तापमान क्रमश: 0.8, 0.4, 0.6, 0.9, 1.2 और 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

14:55 (IST)01 Jan 2020
हरियाणा में करनाल रहा सबसे ठंडा, 0.6 डिग्री लुढ़का पारा

हरियाणा में करनाल सबसे ठंडा इलाका रहा। राज्य के अंबाला,हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.4, एक और 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल, रोहतक, सिरसा और भिवानी में शीतलहर चलने के साथ ही न्यूनतम तापमान क्रमश: एक, 1.6, 2.4 और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

14:24 (IST)01 Jan 2020
गंभीर श्रेणी में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता

राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर 433 दर्ज की गई जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी में है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान के 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

14:12 (IST)01 Jan 2020
9 घंटे की देरी से चल रही ट्रेनें

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह भी ठंड का कहर जारी रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण 29 ट्रेनें अपने तय समय से दो से नौ घंटे तक की देरी से चली रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’ उन्होंने बताया कि हवा में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा। 

12:51 (IST)01 Jan 2020
रेवाड़ी में 0.6 डिग्री पहुंचा पारा

हरियाणा के रेवाड़ी में पारा गिरकर 0.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन जारी है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, दिल्ली के पालम में न्यूनतम पारा 4.6 तो सफदरजंग इलाके में पारा 2.4 दर्ज किया गया है।

12:00 (IST)01 Jan 2020
जालंधर में ठंड से दो लोगों की मौत

पंजाब के जालंधर में ठंड से दो बेघर लोगों की मौत हो गई । इस तरह राज्य में  ठंड से मरने वालों की कुल संख्या अब तीन हो गई है। 10 नवंबर को दोमोरिया पुल के रैन बसेरे से 100 मीटर की दूरी पर ही एक व्यक्ति ने ठंड से दम तोड़ दिया था। वहीं,  सोमवार को सोढल रोड पर एक व्यक्ति की लाश मिली है। इस व्यक्ति की मौत का कारण भी ठंड ही बताया जा रहा है। 

11:31 (IST)01 Jan 2020
4-5 जनवरी को पड़ सकता है कोहरा

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में  अगले दो दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक दो दिन में हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह से 4 और 5 जनवरी की सुबह घना कोहरा फिर से वापसी कर सकता है।

10:55 (IST)01 Jan 2020
दिल्ली में सुबह 2.4 डिग्री रहा पारा

राजधानी में नए साल के पहले दिन सुबह कोहरा छाया रहा। राजधानी में सुबह तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया।

10:16 (IST)01 Jan 2020
तमिलनाडु में बारिश से नए साल की शुरुआत

तमिलनाडु में नए साल की शुरुआत बारिश के साथ हुई। बुधवार सुबह से ही तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली।

09:38 (IST)01 Jan 2020
कानपुर, उन्नाव में शू्न्य पर रहा पारा

मंगलवार को कानपुर, उन्नाव, कन्नौज, कानपुर देहात में न्यूनतम तापमान शून्य पर रहा। औरैया में 0.6, उरई में 2.6, फर्रुखाबाद, चित्रकूट और बांदा में 3, हमीरपुर में 7, महोबा में 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

09:01 (IST)01 Jan 2020
पंजाब के कुछ हिस्‍सों में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा और ओडिशा के आसपास चक्रवाती हवा सक्रिय हुई है। इससे दिन में घना कोहरा छंट गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इतना ही नहीं पंजाब के कुछ हिस्‍सों में हल्की बारिश हो सकती हैं।

08:34 (IST)01 Jan 2020
दिल्ली एनसीआर में नए साल के पहले दिन खिली धूप

पिछले एक सप्ताह से ठंड का सामना कर रहे लोगों को नए साल के पहले दिन बुधवार को धूप निकलने से राहत मिली है। धूप निकलने से सुबह सड़कों पर कोहरा भी छंट गया।