Maharashtra CM Devendra Fadnavis First Press Conference: महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी। फडणवीस ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और महायुति की गठबंधन वाली सरकार में विभागों को लेकर सहमति बन गई है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मीडिया सरकार को सही करता है, जब वे गलत होते हैं। कई बार हम मीडिया के सामने अनजान बन जाते हैं। हमारा महाराष्ट्र अब नहीं रुकेगा। पिछले ढाई साल में महाराष्ट्र ने जो गति पकड़ी है, वह सभी क्षेत्रों में जारी रहेगी। हमारी भूमिकाएं हमारी दिशा बदल सकती हैं। उन्होंने कहा कि मेरे, शिंदे और पवार के बीच एक जैसी समझ है।
सीएम फडणवीस ने कहा कि कहा कि हमारा लक्ष्य अपने घोषणापत्र में दिए गए वादों को पूरा करना है। यह सरकार पारदर्शी तरीके से काम करेगी। ये पांच साल बदले (विपक्ष के खिलाफ) के नहीं, बल्कि काम के होंगे। लाडकी बहिन योजना को हम जारी रखेंगे। योजना में अभी 1500 रुपये दे रहे हैं, इसे बढ़ाकर 2100 करेंगे, लेकिन पहले हम आर्थिक सोर्स मजबूत करेंगे, फिर इसे बढ़ाएंगे। हम बजट (मार्च) में राशि बढ़ाएंगे। हम कुछ आवेदनों की पात्रता की जांच करेंगे, सभी की नहीं। कुछ आवेदनों में विसंगति हो सकती है।
फडणवीस ने कहा कि मुंबई विधानसभा 9 दिसंबर को प्रस्तावित है। पहले स्पीकर का चुनाव। नागपुर विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार। हमने विभागों पर लगभग फैसला कर लिया है। निवर्तमान महायुति सरकार की तुलना में विभागों में कुछ बदलाव होगा। कोई बड़ा बदलाव नहीं। मैं नदी कनेक्शन परियोजना पर ध्यान केंद्रित करूंगा। मेरा पहला हस्ताक्षर अस्थि मज्जा ट्रांसप्लांट के इलाज के लिए एक मरीज को पांच लाख रुपये देने का फैसला किया है।
बड़ी उम्मीदों के साथ बड़ी जिम्मेदारी है: फडणवीस
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं 7.5 साल से सत्ता में हूं। जनादेश और लोगों के प्यार का दबाव है। बड़ी उम्मीदों के साथ बड़ी जिम्मेदारी है। हम राजकोषीय अनुशासन की दिशा में काम करेंगे। हमने कई योजनाएं बनाई हैं। हमने सामाजिक खर्च बढ़ाया है। हमें बजट को संतुलित करना होगा। मराठी भाषा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति में सुधार होना चाहिए। मैंने शपथ ग्रहण के लिए शरद पवार और राज ठाकरे और कई अन्य नेताओं को बुलाया था। वे कुछ कारणों से नहीं आ सके। विपक्ष को ‘खून के प्यासा’ नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें-
‘मैं देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस ईश्वर की शपथ लेता हूं…’ महाराष्ट्र में आज से फडणवीस सरकार