Wayanad Lok Sabha ByPoll Election/Chunav Result 2024: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में इतिहास रच दिया है। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई केरल की वायनाड सीट पर हुए उपचुनाव में 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। बीजेपी की नव्या हरिदास नंबर 3 पर हैं। उन्हें करीब 1.10 लाख वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर वाम मोर्चा की सत्यन मोकेरी रहीं। उन्हें करीब 2.11 लाख वोट मिले। वायनाड सीट पर अभी तक तीन बार लोकसभा के चुनाव हुए। तीनों बार कांग्रेस ने ही इस सीट पर कब्जा जमाया है। इस सीट से पहली बार प्रियंका गांधी अपनी किस्मत आजमा रही है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, 13 नवंबर को वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 64.24 प्रतिशत मतदान हुआ। 2009 में हुए पहले चुनाव के बाद से यह इस सीट पर दर्ज किया गया सबसे कम मतदान प्रतिशत था।
Maharashtra Election Results 2024 LIVE | Jharkhand Election Results 2024 LIVE
Wayanad Lok Sabha ByPoll Election Result 2024: वायनाड लोकसभा उपचुनाव रिजल्ट
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
कांग्रेस | प्रियंका गांधी वाड्रा | 622338 |
बीजेपी | नव्या हरिदास | 109939 |
वाम लोकतांत्रिक मोर्चा | सत्यन मोकेरी | 211407 |
उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा का मुकाबला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार नव्या हरिदास और वायनाड में 13 अन्य उम्मीदवारों से है।
Wayanad Lok Sabha Election Result 2009: वायनाड लोकसभा चुनाव रिजल्ट
पार्टी | प्रत्याशी | वोट प्रतिशत |
कांग्रेस | राहुल गांधी | 706367 64.64% |
सीपीआई | पीपी सुनीर | 274597 25.13% |
BDJS | तुषार वेलापल्ली | 78816 7.21% |
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के उस निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी शुरुआत की, जिसका प्रतिनिधित्व पहले उनके भाई राहुल गांधी करते थे। राहुल ने 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में वायनाड से जीत हासिल की। हालांकि, राहुल ने वायनाड को खाली करने और उत्तर प्रदेश के रायबरेली को बरकरार रखने का फैसला किया, जिसे उन्होंने 2024 के आम चुनावों में भी जीता।
2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड में 72.92 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 में इस सीट पर 80.33 प्रतिशत मतदान हुआ। राहुल गांधी ने 2019 में पहली बार वायनाड से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
2014 में इस सीट पर 73.25 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2009 में जब इस सीट पर पहला लोकसभा चुनाव हुआ था, तब मतदान 74.76 प्रतिशत रहा था।
राहुल गांधी 2019, 2024 में सीट जीते
राहुल गांधी ने 2024 में वायनाड सीट 3.5 लाख वोटों के अंतर से जीती थी। 2019 में यह अंतर 4.3 लाख वोटों से ज़्यादा था। राहुल ने वायनाड उपचुनाव में अपनी बहन के लिए प्रचार भी किया था।