India-Russia Relation: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) तीन दिवसीय रूस यात्रा पर थे। उन्होंने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मॉस्को स्थित उनके आधिकारिक आवास क्रेमलिन में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया और कहा कि भारत हमेशा रूस के साथ खड़ा रहेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य एवं सैन्य सहयोग के 21वें सेशन के दौरान मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन से मिले थे। दोनों नेताओं द्वारा कहा गया कि दोनों देशों के बीच साझेदारी में अपार संभावनाएं हैं और संयुक्त प्रयास उल्लेखनी परिणामों का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

आज की बड़ी खबरें

भारत-रूस संबंधों पर राजनाथ सिंह का ऐलान

व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमारे देशों के बीच मित्रता सबसे ऊंचे पर्वत से भी ऊंची और सबसे गहरे महासागर से भी गहरी है। भारत हमेशा अपने रूसी मित्रों के साथ खड़ा रहा है, और भविष्य में भी ऐसा करता रहेगा।

दोनों देशों के बीच साझेदारी की अपार संभावनाएं

इस मामले में रक्षा मंत्रालय ने एक बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी में अपार संभावनाए हैं और संयुक्त प्रयास उल्लेखनीय परिणामों का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

रूस से सस्ते तेल को लेकर क्या बोले एस जयशंकर

डिफेंस करार को लेकर की बात

गौरतलब है कि इस यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस से एस 400 ट्रायम्फ सतह में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली की दो बाकी यूनिट की सप्लाई में तेजी लाने का आग्रह किया है। उन्होंने मॉस्को में अपने समकक्ष एंड्री बेलौसोव के साथ व्यापक वार्ता की।

इस बैठक में राजनाथ सिह ने विभिन्न सैन्य हार्डवेयर के संयुक्त उत्पादन में रूसी रक्ष उद्योगों के लिए भारत में नए अवसरों को प्रदर्शित किया है। रूस से जुड़ी अन्य सभी खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।