देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश और बाढ़ से बीते दिनों काफी नुकसान देखने को मिला। बिहार, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में बारिश और बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। पटना में आई बाढ़ ने आम आदमी तो क्या सरकार के मंत्रियों को भी नहीं बख्शा। कई मंत्रियों के घरों में पानी घुस गया। बिहार में भारी बारिश और बाढ़ से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

बारिश और जलजमाव से परेशान महिलाओं ने लोकगीत गाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 15 से 20 महिलाएं लोकगीत गाकर पीएम से अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं। महिलाएं कमरभर पानी में खड़ीं होकर बिना रुके लगातार लोकगीत गा रही हैं।

इस वीडियो में महिलाओं का कहती हैं कि ‘मेरे गांव में पानी भी भर गया और तूमने (पीएम मोदी) धोखा भी दिया ना तुमने रोड ठीक से बनवाई। और किसानों की जमीन भी बंजर कर दी। हमारे घर में न आटा है और न ही दाना।’

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं जहां खड़ीं हैं वहां चारो तरफ पानी ही पानी है। पानी के बीच खड़ें होकर पीएम को अपनी समस्याओं से रूबरू करवाया। महिलाएं बारिश के बाद पानी की निकासी न होने से नाराज हैं। इस वीडियो से साफ है कि महिलाएं बारिश और बाढ़ के बाद चुनौतियों से निपटने की केंद्र सरकार की व्यवस्थाओं से नाखुश हैं।