Kanpur Encounter: कानपुर शूटआउट में 8 पुलिस वालों की हत्या के बाद फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया। मध्य प्रदेश के ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। ग्रह मंत्री ने कहा “कानपुर की नृशंस घटना के बाद से ही हमने पूरे मध्य प्रदेश और पुलिस को अलर्ट कर रखा था, जैसे ही संदेह हुआ उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया।”
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार सुबह वह 8 बजे के करीब विकास हाकाल मंदिर परिसर पहुंचा, जब वह प्रसाद की एक दुकान पर पहुंचा तो दुकानदार ने उसे पहचान लिया। जिसके बाद उसने इस बात की जानकारी सिक्योरिटी गार्ड को दी। जिसके बाद गार्ड ने उसे आईडी दिखाने को कहा और उस से पूछताछ की। विकास ने किसी और के नाम की आईडी दिखाई और गार्ड से मारपीट करने लगा। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। जब पुलिस विकास को लेकर जा रही थी इस दौरान उसने लोगों को चिल्ला कर बताया कि मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला।
#WATCH Madhya Pradesh: After arrest in Ujjain, Vikas Dubey confesses, “Main Vikas Dubey hoon, Kanpur wala.” #KanpurEncounter pic.twitter.com/bIPaqy2r9d
— ANI (@ANI) July 9, 2020
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास दुबे ने स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर की खबर दी थी। इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया। पुलिस ने आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे महाकाल थाने में लेकर आई। सरेंडर की खबर के बाद एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन से विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। मध्य प्रदेश पुलिस उसे उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी।
विकास कि गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख़्शने वाली नहीं है।