राजस्थान के सिरोही में जिला मुख्यालय पर नगर परिषद द्वारा नाले पर बनाया गया फुटपाथ ढह गया। इस घटना की चपेट में आकर दो मौके पर मौजूद दो शख्स घायल हो गए। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें फुटपाथ से गुजर रहा शख्स ढहते फुटपाथ की जद में आ जाता है।

बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार शाम की है।यह हादसा माली समाज छात्रावास के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे बड़ा नाला बनाया गया था। इसे ऊपर से कवर करने के लिए इस पर फुटपाथ बनाया गया था। स्थानीय दुकानदारों ने इस नाले पर बने फुटपाथ पर काफी सारे सामान बना रखे थे।


शाम के समय  इस नाले के ऊपर से एक शख्स गुजर रहा था तभी यह नाला ढह गया जिसके चलते वह शख्स नाले में जा गिराष इसके अलावा वहां खड़ा एक और शख्स जमींदोज हो गया। इस घटना की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शख्सों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और लोग प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।