Vasai (Maharashtra) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जमकर राजनीतिक घमासान हुआ। राज्य की सभी 288 सीटों को लेकर बीते 20 नवंबर को वोटिंग हुई। जिसके बाद आज वोटों की गिनती हुई। इस बार बीजेपी की स्नेहा पंडित दुबे ने 6 बार के विधायक रहे हितेंद्र ठाकुर को मात दी है। स्नेहा पंडित दुबे ने 3,135 वोटों से जीत दर्ज की है।
चुनाव नतीजों के बाद एक बार फिर राज्य की सत्ता महायुति के हाथ में रहने वाली है। इस चुनाव में महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच मुख्य लड़ाई है। हालांकि, कई सीटों पर क्षेत्रीय पार्टियां भी सफल रही हैं।
महाराष्ट्र में कई ऐसी विधानसभा हैं जहां बीजेपी अभी तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है। इन्हीं में से एक है वसई विधानसभा जहां बीजेपी हो या फिर शिवसेना किसी का भी खाता नहीं खुल पाया है। इस वजह से यह लड़ाई और भी मजेदार हो जाती है। इस चुनाव में बीजेपी ने स्नेहा पंडित दुबे को चुनावी मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला हितेंद्र ठाकुर से होना है। वहीं, कांग्रेस ने विजय गोविंद पाटिल पर दांव लगाया है।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
बीजेपी की स्नेहा पंडित दुबे ने 3153 वोटों से जीतीं
बीजेपी की स्नेहा पंडित दुबे ने 6 बार के विधायक रहे हितेंद्र ठाकुर को 3,135 वोटों से हराया है। इस बार हितेंद्र ठाकुर बहुजन विकास अघाड़ी की टिकट से चुनाव मैदान में थे। वहीं, तीसरे स्थान पर कांग्रेस पार्टी के विजय गोविंद पाटिल रहे।
स्नेहा पंडित दुबे जीत की ओर
वसई विधानसभा सीट पर बीजेपी की स्नेहा पंडित दुबे जीत के बहुत करीब हैं। यहां सभी 26 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। बीजेपी की स्नेहा पंडित दुबे 3,275 वोटों से आगे हैं। हालांकि, अभी रिजल्ट जारी नहीं किया गया है।
स्नेहा पंडित दुबे आगे और हितेंद्र ठाकुर के बीच टक्कर
वसई विधानसभा सीट पर 25 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। अब बस एक राउंड की काउंटिंग होनी बाकी है। यहां बीजेपी की स्नेहा पंडित दुबे 2,877 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर बहुजन विकास अघाड़ी के हितेंद्र ठाकुर हैं।
बीजेपी की स्नेहा पंडित दुबे आगे
वसई विधानसभा सीट पर बीजेपी की स्नेहा पंडित दुबे ने बढ़त बना ली है। यहां 17 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और बीजेपी की स्नेहा बहुजन विकास अघाड़ी के हितेंद्र ठाकुर से 8,347 वोटों से आगे चल रही हैं।
बीजेपी की स्नेहा पंडित दुबे आगे
वसई विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर चल रही है। यहां कभी कांग्रेस तो कभी बहुजन विकास अघाड़ी के हितेंद्र ठाकुर चल रहे थे, लेकिन अब बीजेपी प्रत्याशी स्नेहा पंडित दुबे ने 12वें राउंड में बढ़त हासिल की है। स्नेहा पंडित दुबे 1,514 वोटों से आगे चल रही हैं।
कांग्रेस विजय गोविंद पाटिल हुए आगे
वसई विधानसभा सीट को लेकर काउंटिंग जारी है। यहां अभी तक 11 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। जिसमें कांग्रेस के विजय गोविंद पाटिल ने बढ़त बनाई हुई है। विजय गोविंद पाटिल 1,594 वोटों से आगे चल रहे हैं।
तीन राउंड की काउंटिंग में हितेंद्र ठाकुर आगे
वसई विधानसभा की तीन राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। यहां बहुजन विकास अघाड़ी के हितेंद्र ठाकुर 237 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी की स्नेहा पंडित दुबे दूसरे नंबर पर 8921 वोट पर हैं। वहीं, कांग्रेस के विजय गोविंद पाटिल तीन राउंड की गिनती में 7380 वोट मिले हैं।
हितेंद्र ठाकुर बीजेपी की स्नेहा पंडित दुबे से आगे
वसई विधानसभा में बहुजन विकास अघाड़ी के हितेंद्र ठाकुर आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की काउंटिंग में हितेंद्र ठाकुर बीजेपी की स्नेहा पंडित दुबे से 789 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के विजय गोविंद पाटिल तीसरे स्थान पर हैं।
हितेंद्र ठाकुर का वसई में है प्रभाव
मुंबई उत्तर लोकसभा में आने वाली वसई विधानसभा में पिछले कई सालों से हितेंद्र ठाकुर का ही नाम बना हुआ है। वो इस सीट से 6 बार विधानसभा पहुंच चुके हैं। साल 1990 में ठाकुर पहली बार चुनाव जीते थे। जिसके बाद वो 1995, 1999, 2004, 2014 और 2019 में जीत दर्ज की है। पहले वो निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जनता के बीच जाते थे। लेकिन साल 2014 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने बहुजन विकास अघाड़ी नाम की पार्टी बनाई। अब वो बहुजन विकास अघाड़ी के बैनर तले ही विधायक है।
वसई विधानसभा चुनाव परिणाम 2019
महाराष्ट्र में हुए 2019 विधानसभा चुनाव में हितेंद्र ठाकुर का मुकाबला शिवसेना के विजय गोविंद पाटिल से था। चुनाव में ठाकुर को 1,02, 950 वोट मिले थे। जबकि शिवसेना उम्मीदवार विजय पाटिल को 76,955 वोट मिले थे। पाटिल इस चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
| बहुजन विकास अघाड़ी | हितेंद्र ठाकुर | 1,02, 950 | जीते |
| शिवसेना | विजय गोविंद पाटिल | 76,955 | हारे |
