उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के नतीजों की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। अलग-अलग जगहों से कई महिलाओं ने चुनाव में बाजी मार ली है। कोई कैंडिडेट एक मत से चुनाव जीत रहा है तो कोई लगातार तीसरी जीत हासिल कर रहा है। बता दें कि पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में 69.16 फीसदी मतदान हुआ है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 32,580 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग का पहला फेज 24 जुलाई को और दूसरा फेज 28 जुलाई को हुआ। उत्तराखंड में राज्य चुनाव आयोग की पूर्व अधिसूचना के अनुसार, हरिद्वार को छोड़कर राज्य के 12 जिलों में पंचायत चुनाव कराए गए। कुल 47,77,072 मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें 24,65,702 पुरुष, 23,10,996 महिला और 374 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे।

Live Updates

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजों से जुड़े तमाम बड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

17:46 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: माजरी ग्रांट तृतीय जिला पंचायत सीट पर सुखविंदर कौर जीतीं

डोईवाला की माजरी ग्रांट तृतीय पर सुखविंदर कौर जीतीं। उन्हें कांग्रेस का समर्थन हासिल था। सुखविंदर कौन ने बीजेपी की प्रदीप कौर को हराया।

17:08 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: सारकोट गांव की प्रधान बनीं प्रियंका नेगी

21 साल की प्रियंका नेगी सारकोट गांव की प्रधान चुनी गई हैं। यह गांव कर्णप्रयाग जिले के गैरसैंण में आता है

16:46 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: कीर्तिनगर ब्लॉक में रिजल्ट क्या रहा?

मंजाकोट क्षेत्र पंचायत सदस्य – अंजलि

मंगसू क्षेत्र पंचायत सदस्य – रुक्मिणी 

जखण्ड़ क्षेत्र पंचायत सदस्य – अचला खंडेलवाल

16:06 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: दीपा नेगी चुनाव हारीं

यूटूबर दीपा नेगी ग्राम प्रधान चुनाव हार गई हैं। उन्हें घिमतोली ग्राम पंचायत में कविता देवी ने हराया।

15:30 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: भरत सिंह बिष्ट ने शानदार जीत हासिल की

उत्तरकाशी बरसाली जिला पंचायत सीट पर निर्दलीय भरत सिंह बिष्ट ने शानदार जीत हासिल की है।

15:25 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: ल्वारा जिला पंचायत वार्ड से सुबोध बागवाड़ी जीते

ल्वारा जिला पंचायत वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार सुबोध बागवाड़ी की जीत हुई है।

15:20 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: श्याम सिंह चौहान ने जीत दर्ज की

देहरादून के रायगी सदस्य जिला पंचायत सीट से कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार श्याम सिंह चौहान ने जीत दर्ज की।

15:10 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: प्रियंका नेगी सबसे कम उम्र की प्रधान बनी

चमोली पंचायत चुनाव नतीजों में प्रियंका नेगी सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान बनीं। महज 21 साल की उम्र में गांव की जिम्मेदारी संभालेंगी प्रियंका।

15:06 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: रुद्रप्रयाग जिला पंचायत सीट पर बीजेपी का नहीं खुला खाता

रुद्रप्रयाग जिला पंचायत सीट पर अभी तक बीजेपी का खाता तक नहीं खुल सका है। वहीं चार राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। अभी तक कांग्रेस को दो और चार सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

15:03 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: देहरादून में 37 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर नतीजे घोषित किए जा चुके

देहरादून में अब तक कुल 37 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। 37 में से 26 सीटें भारतीय जनता पार्टी समर्थित और बागी कैंडिडेट जीते हैं। वहीं 11 सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीते हैं।

14:49 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: रामनगर के विधायक की बहू ने जीत दर्ज की

रामनगर में विधायक दीवान सिंह बिष्ट की बहू श्वेता सिंह ने चुनाव में 60 वोटों से जीत हासिल की है।

14:47 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: घड़ियाल ग्राम सभा से जीते सचिन कुमार

घंडियाल ग्राम सभा से प्रधान पद पर सचिन कुमार महज 14 वोटों से ही जीते।

14:46 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: मंगरोली जिला पंचायत सीट से वीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की

मंगरोली जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस समर्थित कैंडिडेट वीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। उन्हें केवल 297 वोट से जीत मिली।

14:45 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: गुल्लरगोजी से ग्राम प्रधान बनीं आरती

ग्राम पंचायत गुल्लरगोजी से ग्राम प्रधान पद पर आरती ने जीत हासिल की।

14:31 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: बीसा बजेड़ से राकेश चंद हुए विजयी

पिथौरागढ़ के बीसा बजेड़ जिला पंचायत सदस्य का नतीजा सामने आया है। राकेश चंद ने बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को करारी मात दी। अब तक 1 सीट बीजेपी और 2 सीट निर्दलीय ने जीतीं।

14:29 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: जयेंद्र सिंह सिजवाल ने 669 वोट से जीत दर्ज की

रायपुर ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम सभा रामनगर डंडा थाने से जयेंद्र सिंह सिजवाल ने 669 वोट से जीत दर्ज की।

14:24 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: किलपारा से दानू की करारी शिकस्त

विकास खंड कपकोट की क्षेत्र पंचायत किलपारा से पूर्व ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू की करारी शिकस्त हुई है। वहीं बदियाकोट से उनकी पत्नी किरन दानू को भी हार का मुंह देखना पड़ा है।

14:13 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: प्रदीप रावत विजयी

मुनस्यारी की कांग्रेस विधायक हरीश धामी की गृह क्षेत्र पंचायत सीट से बीजेपी के ब्लाक प्रमुख पद के प्रबल दावेदार प्रदीप रावत विजयी। पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति को हराया।

14:01 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: जंगलियागांव सीट पर राधा देवी को मिली जीत

नैनीताल जिले के भीमताल में जंगलियागांव सीट पर राधा देवी को मिली जीत।

13:48 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: सिमकुना सीट से सरोज आर्या जीतीं

जिला पंचायत सदस्य सिमकुना सीट से कांग्रेस समर्थित सरोज आर्या ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दीपा देवी को 2900 वोटों के अंतर से मात दी। उन्होंने 4800 वोट हासिल किए और वहीं दीपा को महज 1900 वोट ही मिले।है।

13:43 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: कहां से कौन बना पंचायत चुनाव सदस्य

जंगलियागांव से गीता आर्या पंचायत सदस्य बनी हैं। वहीं रानीबाग द्वितीय से संदीप राणा ने बाजी मारी है। बेलुवाखान प्रथम से शान्ती पाण्डे जीती हैं। थापला से चित्रा पंत ने जीत हासिल की। बेल से संदीप गोस्वामी जीते। रानीबाग प्रथम से ज्योति डसीला पंचायत सदस्य बनी हैं। रौशिल से ममता भनवाल की जीत औरओखल ढुंगा से चिराग सिंह बोरा ने जीत हासिल की।

13:38 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: मगन लाल उनियाल की जीत एक वोट से हुई

रायपुर ब्लाक के सिल्ला भटभेरी ग्राम पंचायत से प्रधान मगन लाल उनियाल की जीत सिर्फ एक वोट से हुई।

13:36 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: मंडल घाटी में नितिन प्रधान जीते

चमोली के मंडल घाटी में बड़ा ही रोमांचक फैसला देखने को मिला है। यहां पर 23 साल के नितिन प्रधान को 139 वोट मिले। वहीं दूसरे कैंडिडेट को भी इतने ही वोट हासिल हुए। इसके बाद सिक्‍का उछालकर फैसला हुआ। सिक्‍का नितिन के पक्ष में गिरा और इस तरह नितिन गांव के प्रधान बन गए।

13:34 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: त्रियुगीनारायण सीट से अमित मैखंडी हुए विजयी

त्रियुगीनारायण सीट से जिला पंचायत के लिए अमित मैखंडी ने बाजी मारी है।

13:34 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: भुत्सी जिला पंचायत सीट से सीता देवी मनवाल जीती

विकासखंड जौनपुर में भुत्सी जिला पंचायत सीट से सीता देवी मनवाल ने 112 वोटों से जीत हासिल की है।

13:32 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: भीरी जिला पंचायत सीट से किरन देवी जीती

रुद्रप्रयाग के भीरी जिला पंचायत सीट से निर्दलीय चुनाव जीती। निर्दलीय किरन देवी ने की जीत दर्ज की।

13:32 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: ग्वाड़ सीट से चैत सिंह ने मारी बाजी

विकासखंड खिर्सू की ग्वाड़ सीट से कांग्रेस के समर्थित चैत सिंह ने बाजी मारी है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत को 941 मतों से किया हराया।

13:30 (IST) 31 Jul 2025
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: काफली ग्राम पंचायत से जीते पति और पत्नी

धौलादेवी ब्लॉक की काफली ग्राम पंचायत ने इस बार एक अलग ही मैसेज मिला है। यहां पर एक ही घर से दो लोगों ने चुनावों में बाजी मारी है। पति तो प्रधान बने और पत्नी बीडीसी बनी हैं।