उत्तराखंड सरकार इस साल होने वाले कांवड़ यात्रा को अनुमति देने पर विचार कर रही है। इसी बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अगर कांवड़ यात्रा के कारण कोरोना से एक भी लोग की मौत होती है भगवान भी माफ़ नहीं करेंगे।
रविवार को दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम कांवड़ यात्रा को आयोजित करने वाले राज्य हैं। 15 दिनों तक चलने वाले कांवड़ यात्रा में करीब 3 करोड़ से ज्यादा भक्त उत्तराखंड आते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह लोगों की आस्था का विषय जरूर है लेकिन कई लोगों की जिंदगी दांव पर है। लोगों की जिंदगियों को बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। अगर कांवड़ यात्रा के कारण कोरोना से एक भी लोग की मौत होती है तो भगवान भी माफ़ नहीं करेंगे।
We are just a host state. Over 3 crore Kawariyas visit state in 15 days. It’s a matter of faith but people’s lives are also at stake. Saving lives is our first priority. God would not like it if people lost their lives to COVID due to Kanwar Yatra: U’khand CM Pushkar Singh Dhami pic.twitter.com/36InvVfzbp
— ANI (@ANI) July 11, 2021
इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 30 जून की कैबिनेट बैठक में फैसला किया गया था कि इस साल कांवड़ यात्रा नहीं होगी। फिर भी हम सोच रहे हैं कि अगर कोई गुंजाइश है तो उस संदर्भ में हम उच्च स्तरीय मीटिंग करेंगे। लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
साथ ही उन्होंने राज्य में कोरोना प्रोटोकॉल के पालन को लेकर कहा कि जो लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं उनके चालान किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में प्रवेश के लिए RT-PCR रिपोर्ट जरूरी है अन्यथा राज्य में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अगले साढ़े तीन महीनों में हम राज्य में पूर्ण वैक्सीनेशन करना चाहते हैं।
कांवड़ यात्रा में पडोसी राज्य उत्तरप्रदेश और हरियाणा से कई लोग उत्तराखंड आते हैं। भले ही उत्तराखंड सरकार कांवड़ यात्रा को अनुमति देने पर विचार कर रही हो लेकिन उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कांवड़ यात्रा को मंजूरी दे दी है। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।