Avadh Ojha News: यूपीएससी वाले फेमस टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने राजनीति में एंट्री कर ली है। उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में वह आप में शामिल हुए। इस दौरान मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे थे। दिल्ली में विधानसभा चुनाव करीब हैं और ऐसे में अटकलें हैं कि वह दिल्ली में आप के टिकट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दोपहर 12 बजे एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

कौन हैं अवध ओझा?

अवध ओझा देश के जाने-माने टीचर्स हैं। इन्हें लोग अवध ओझा सर के नाम से भी जानते हैं। अवध ओझा यूपीएससी स्टूडेंट्स को हिस्ट्री का विषय पढ़ाते हैं। इनका अपना कोचिंग क्लास भी है। अवध ओझा उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। ओझा सर का पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है। वह 3 जुलाई 1984 को जन्मे थे और उनके पिता का नाम श्रीमाता प्रसाद ओझा है।

सिर्फ कांग्रेस का मुद्दा बनकर रह गया अडानी विवाद

अवध ओझा के पिता गोंडा में पोस्टमास्टर के पद पर काम करते थे। इतना ही नहीं अवध ओझा की मां भी पेशे से वकील हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावा किया गया है कि अवध ओझा के पिता ने अपनी पत्नी की पढ़ाई के लिए पांच एकड़ जमीन को बेच दिया था। ताकि वह पढ़कर वकील बन सकें। अवध ओझा की शिक्षा पर गौर करें तो उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गोंडा में ही की है। अवध ओझा ने गोंडा के फातिमा इंटर कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है।

चुनाव नहीं लड़ने की कही थी बात

अवध ओझा का सपना था कि वह भारतीय प्रशासनिक अधिकारी बने। अवध ओझा खुद ही संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे थे, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सके। अवध ओझा के पेरेंट्स ने पढ़ाई करने के लिए उन्हें दिल्ली भेजा था। वह बहुत कोशिशों के बाद भी मेंस परीक्षा को क्लियर नहीं कर पाए थे। 28 नवंबर 2022 को लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बिल्कुल क्लियर कहा था कि वह कभी भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। साथ ही कहा था कि अगर राज्यसभा के लिए कोई ऑफर आता है तो वह इनकार नहीं करेंगे। आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी पढ़ें पूरी खबर…