यूपी उपचुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस और सपा के बीच में रस्साकशी खत्म हो सकती है और दोनों साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। ऐसी खबर है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी से फोन पर बात की है। उस बातचीत के बाद यह तय किया गया है कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के लिए फूलपुर सीट छोड़ सकती है। इसके इसके अलावा गाजियाबाद सदर और अलीगढ़ की खैर सीट भी कांग्रेस की झोली में जा सकती है।

यूपी उपचुनाव: कांग्रेस-सपा के मिले दिल?

जानकारी के लिए बता दें कि पहले फूलपुर सीट पर सपा ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है। इसी वजह से दरार बढ़ गई थी और दोनों ही पार्टियों की तरफ से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ था। लेकिन अब खबर यह है कि इंडिया गठबंधन की एकता दिखाने के लिए दोनों सपा और कांग्रेस के बीच में आम सहमति बन चुकी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि 9 में से 3 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ सकती है, वहीं बाकी बची सीटों पर सपा के प्रत्याशी रहेंगे।

MVA में सीट शेयरिंग पर बन गई बात?

राहुल-अखिलश की बात, इंडिया में एकता?

बड़ी बात यह है कि ऐसी खबर उस समय आई है जब चर्चा चल पड़ी थी कांग्रेस बड़ी कुर्बानी देते हुए यूपी उपचुनाव में अपना एक भी प्रत्याशी नहीं उतारने वाली थी। जब सपा से सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पा रही थी, तब पार्टी ने पूरी तरह से चुनाव से अलग होने का मन बना लिया था। अब लगता है कि दोनों ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बातचीत कर इस मसले को सुलझा लिया है और कांग्रेस को भी तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है।

LIVE: आज वायनाड से प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी नामांकन

महाराष्ट्र में सपा को चाहिए 12 सीटें

वैसे सपा की तरफ से यह बड़ा दिल उस समय दिखाने की बात हो रही है जब महाराष्ट्र में भी उसे इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना है। बड़ी बात यह है कि महाराष्ट्र में क्योंकि बड़े भाई की भूमिका में कांग्रेस है, ऐसे में उसके साथ सीट शेयरिंग पर सहमति बनाना एक चुनौती साबित हो रहा है। सपा ने तो पहले ही पांच उम्मीदवार उतार अपने तेवर दिखा दिए हैं, वो 12 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ना चाहती है। दूसरी तरफ महा विकास अघाड़ी सपा को ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं है। अब आज बुधवार को महाराष्ट्र के लिए महा विकास अघाड़ी का सीट शेयरिंग का ऐलान संभव है, उससे सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।