State Politics and Election Updates: यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस दिल्ली में महंगाई हटाओ रैली का आयोजन करने जा रही है। उधर उत्तर प्रदेश में भाजपा से टक्कर लेने के लिए समाजवादी पार्टी ने छोटे-छोटे दलों की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। पहले ओपी राजभर के साथ समझौता और अब आम आदमी पार्टी के साथ भी बातचीत चल रही है। जानकारी के मुताबिक शहरी सीटों के बंटवारे की बात चल रही है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश में AAP के चुनाव प्रभारी संजय सिंह के बीच बातचीत के बाद अटकलों का बाजार गर्म है। इस बारे में संजय सिंह ने कहा था कि गठबंधन को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने आगे गठबंधन की बात से इनकार भी नहीं किया था। उन्होंने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया था।
उधर ओपी राजभर ने बड़ा बयान दिया और कहा कि AIMIM प्रमुख भी सपा के साथ आ सकते हैं। उनके लिए दरवाजे खुले हैं लेकिन 100 सीटों की मांग को छोड़ना होगा। 100 सीटें उन्हें कोई नहीं देगा।
कांग्रेस 12 दिसंबर को दिल्ली में 'महंगाई हटाओ' रैली आयोजित करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता इस रैली में शामिल होंगे।
न्याय व अधिकार सबके लिए एक समान होने चाहिए ताकि संविधान सिर्फ़ काग़ज़ ना बन जाए- ये हम सबकी ज़िम्मेदारी है। देश के संविधान दिवस पर सभी को शुभकामनाएं।
आज उत्तर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था देश के लिए एक नज़ीर बन रही है। जब देश विभिन्न क़ानून व्यवस्थाओं की चुनौतियों से गुजर रहा होता है, तब उत्तर प्रदेश आनंद के साथ अपने पर्व और त्योहारों को आनंद के साथ मनाता हुआ दिखता है।
कांग्रेस नेता ने कहा, “इन्होंने आज़ादी के लिए क्या किया? अंग्रेजी हुकूमत की मदद की थी जिससे आज़ाद हिंदुस्तान न बन पाए। आज उन्हीं के द्वारा अंबेडकर की बात सुनी जा रही है। यह भूत के मुंह से राम का नाम अच्छा नहीं लगता।”
उन्होंने कहा, “संविधान दिवस पर हम साथ खड़े हैं। संविधान सरकार का नहीं है, देश का संविधान है। हमने अपनी पार्टी की स्थापना भी संविधान दिवस पर की थी। संविधान को हम मानते हैं और उसके अनुरूप काम हो उसके लिए हम प्रयास भी कर रहे हैं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूज्य बापू को नमन और आजादी के आंदोलन में जिन-जिन लोगों ने बलिदान दिया, उन सबको भी नमन।
हम अकेली ऐसी पार्टी हैं जो वैचारिक पृष्ठभूमि पर काम कर रही, जिसके बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और फॉलोइंग है। बाकी सारी राजनीतिक पार्टी पारिवारिक पार्टी हैं। सब वंशवाद, परिवारवाद से प्रेरित हो चुकी हैं
बसपा प्रमुख व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि SC/ST, OBC वर्गों का ज़्यादातर विभागों में आरक्षण का कोटा अधूरा पड़ा है। इनके लिए निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई है। केंद्र और राज्य सरकारे इस मामले में क़ानून बनाने के लिए तैयार नहीं है। ऐसी सरकारों को संविधान दिवस मनाने का अधिकार नहीं है।
संसद में संविधान दिवस पर होने वाले समारोह को लेकर कांग्रेस के बहिष्कार पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी ने 50 साल से ज़्यादा शासन किया वो संविधान दिवस का बहिष्कार कर रही है। कांग्रेस का इस कार्यक्रम को बहिष्कार करना सिद्ध करता है कि वह केवल नेहरू परिवार से जुड़े लोगों का ही सम्मान और जयंती मनाएगी। यह राजनीति से उठकर सोचने का दिवस है।”
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधान मंडल दल के नेता और आजमगढ़ की मुबारकपुर विधानसभा सीट से विधायक शाह आलम उर्फ गुडडू जमाली ने अपने पद और सदन से इस्तीफा दे दिया है। दूसरी ओर बसपा ने एक बयान जारी करके कहा कि विधायक की कंपनी में काम करने वाली एक लड़की ने उनके चरित्र पर गंभीर आरोप लगाये थे और वह पार्टी प्रमुख मायावती पर मामले को रफा दफा करने के दबाव बना रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नोए़डा के जेवर में केंद्र और योगी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक ज़ेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। बता दें कि इस एयरपोर्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा एक तस्वीर पोस्ट की गई जिसे जेवर एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। हालांकि इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया दावे किए जा रहे हैं कि यह तस्वीर झूठी है।
वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपने ट्वीट में कहा, “भाजपा के झूठे काम की हर तस्वीर उधार है, फिर झूठा दावा करने वालों की कैसे ‘सोच ईमानदार’ है।”
आज संविधान दिवस है। आम आदमी पार्टी को भी बने आज पूरे 9 साल हो गए हैं। हर गुज़रते दिन के साथ देश के लोगों की उम्मीदें और विश्वास ‘आप’ पर बढ़ता जा रहा है। सभी ‘आप’ कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि देश के संविधान की रक्षा और जनता की सेवा में हमें दिन-रात यूं ही मेहनत करते रहना हैः अरविंद केजरीवाल