केंद्रीय मंत्रिपरिषद का बुधवार को विस्तार हुआ। इस दौरान 43 नए और पुराने नेताओं ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। एनडीए सरकार के मंत्रिपरिषद में 15 नए कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों को शामिल किया गया। मंत्रिपरिषद के गठन में युवा और अनुभव का समन्वय दिखा।
नारायण राणे (69) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे महाराष्ट्र से राज्यसभा के सांसद हैं। वे महाराष्ट्र में छह बार विधायक और एक बार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। राणे महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। सर्वानंद सोनोवाल (58)असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल असम से दो बार लोकसभा में पहुंच चुके हैं। सोनोवाल दो बार असम के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं। वीरेंद्र कुमार (67) मध्य प्रदेश की टिकमगढ़ सीट से सांसद वीरेंद्र कुमार सातवीं बार लोकसभा पहुंचे हैं। वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के वरिष्ठ सांसद हैं और महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री के रूप में केंद्र में काम कर चुके हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया (50)ज्योतिरादित्य सिंधिया पांचवीं बार मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं। पूर्ववर्ती केंद्र सरकारों में ज्योतिरादित्य सिंधिया बिजली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और वाणिज्य एवं संचार मंत्रालयों में राज्य मंत्री का कामकाज देख चुके हैं।
रामचंद्र प्रसाद सिंह (63) जद (एकी) के नेता और बिहार से राज्यसभा सदस्य रामचंद्र प्रसाद सिंह 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) अधिकारी रहे हैं। सिंह ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की है। अश्विनी वैष्णव (50)ओड़ीशा से राज्यसभा सदस्य और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के अधिकारी रहे अश्विनी वैष्णव ने आइआइटी कानपुर से एमटेक किया है। पशुपति कुमार पारस (68) बिहार के हाजीपुर से लोकसभा सदस्य पशुपति कुमार पारस बिहार विधानसभा में सात पर विधायक रहे हैं। इसके अलावा वह एक बार बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं। पारस बिहार सरकार में मंत्री भी रहे हैं।
भूपेंद्र यादव (52)भपेंद्र यादव राजस्थान से दूसरी बार राज्यसभा के सांसद हैं। यादव संसदीय समितियों में अपनी नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। वह सुप्रीम कोर्ट के वकील भी हैं। उन्होंने अजमेर से एलएलबी किया है। किरेन रिजीजू (49) किरेन रिजीजू वर्तमान में युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और अल्पसंख्य मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। रिजीजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से सांसद हैं। आरके सिंह (68)आरके सिंह वर्तमान में बिजली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। बिजली क्षेत्र में सुधार करने के लिए सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। आरके सिंह आरा बिहार से लोकसभा के सांसद हैं।
हरदीप सिंह पुरी (69) हरदीप सिंह पुरी वर्तमान में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। पुरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। मनसुख मंडाविया (49) मनसुख मंडाविया वर्तमान में बंदरगाह, जहाजरानी व जलमार्ग मंत्रालय और रसायन एवं खाद मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। मंडविया गुजरात से राज्यसभा के सांसद हैं। पुरुषोत्तम रूपाला (66)पुरुषोत्तम रूपाला वर्तमान में पंचायती राज, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। रूपाला गुजरात से राज्यसभा के सासंद हैं। जी. किशन रेड्डी (57) जी. किशन रेड्डी वर्तमान में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं। वह तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से लोकसभा सांसद हैं। वह आंध्र प्रदेश में विधायक रहे हैं। अनुराग ठाकुर (46)अनुराग ठाकुर वर्तमान में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हैं। ठाकुर हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से 2008 से लगातार सांसद हैं।
15 नए कैबिनेट और 28 राज्य मंत्री शामिल
ज्योतिरादित्य सिंधिया पांचवीं बार मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं। पूर्ववर्ती केंद्र सरकारों में ज्योतिरादित्य सिंधिया बिजली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और वाणिज्य एवं संचार मंत्रालयों में राज्य मंत्री का कामकाज देख चुके हैं। उन्हें नए कैबिनेट में जगह मिली है। अनुराग ठाकुर वर्तमान में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हैं। ठाकुर हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से 2008 से लगातार सांसद हैं। उन्हें भी नए कैबिनेट में जगह मिली है। किरेन रिजीजू को भी नए कैबिनेट में रखा गया है। किरेन रिजीजू वर्तमान में युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और अल्पसंख्य मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। रिजीजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से सांसद हैं।
राज्य मंत्री
पंकज चौधरी (उत्तर प्रदेश)
अनुप्रिया पटेल (उत्तर प्रदेश)
एसपीएस बघेल (उत्तर प्रदेश)
भानुप्रताप सिंह वर्मा (उत्तर प्रदेश)
कौशल किशोर (उत्तर प्रदेश)
बीएल वर्मा (उत्तर प्रदेश)
अजय कुमार (उत्तर प्रदेश)
राजीव चंद्रशेखर (कर्नाटक)
शोभा करंदलाजे (कर्नाटक)
ए. नारायणस्वामी (कर्नाटक)
भगवंत खुबा (कर्नाटक)
सुभाष सरकार (पश्चिम बंगाल)
शांतनु ठाकुर (पश्चिम बंगाल)
जॉन बरला (पश्चिम बंगाल)
निशीथ प्रामाणिक(पश्चिम बंगाल)
दर्शन विक्रम जरदोश (गुजरात)
चौहान देवुसिंह (गुजरात)
मुंजपारा महेंद्रभाई (गुजरात)
भारती पवार (महाराष्ट्र)
भागवत कृष्णराव कराड (महाराष्ट्र)
कपिल मोरेश्वर पाटिल (महाराष्ट्र)
मीनाक्षी लेखी (दिल्ली)
अन्नपूर्णा देवी (झारखंड)
अजय भट्ट (उत्तराखंड)
प्रतिमा भौमिक (त्रिपुरा)
राजकुमार रंजन सिंह (मणिपुर)
बिश्वेश्वर टुडू (ओड़ीशा)
एल. मुरुगन (तमिलनाडु)