दिल्ली में शुक्रवार को ऊबर कैब के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस ड्राइवर को गोली मारी गई है, उनका नाम कुलदीप है। बताया जा रहा है कि दो किशोरों ने उन्हें गोली मारी है। पुलिस ने दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं पाया है कि ड्राइवर को गोली क्यों मारी गई।
जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले किशोरों के साथ ड्राइवर की बहस हुई थी और इसी झगड़े के बाद किशोरों ने कथित रूप से उसे गोली मार दी।
कुलदीप मूलत: हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे और दक्षिण दिल्ली के खानपुर इलाके में किराए पर रहते थे। कुलदीप के परिवार वालों के अनुसार गुरुवार तड़के तीन बजे उन्होंने नजफगढ़ से सवारी बिठाई थी। इसके बाद उनकी कोई खबर नहीं आई। उनका शव मुंडका इलाके में मिला।

