article 370, love affair, love story, kashmiri girls: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा कर विशेष राज्य का दर्जा छीन लिया गया है। इतना ही नहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया है। इस प्रावधान के हटने के बाद कश्मीरी लड़कियों से शादी और वहां जमीन खरीदने को लेकर सोश्ल मीडिया पर मींस और जोक्स शेयर किए जा रहे हैं। कुछ राजनेताओं ने भी इसको लेकर विवादित बयान दिये हैं। लेकिन बिहार के दो भाइयों ने इस बात को सच कर दिखाया है और कश्मीर की दो सगी बहनों से शादी रचा ली है।
जी हां! बिहार के दो भाई परवेज और तबरेज ने कश्मीर की दो लड़कियों को तीन साल तक डेट करने के बाद उनसे शादी रचा ली है। इतना ही नहीं वे दोनों को अपने साथ सुपौल लेकर आ गए। मामला सामने तब आया जब दोनों भाइयों की तलाश करते हुए कश्मीर पुलिस बिहार पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार दोनों के ऊपर आरोप है कि उन्होंने इन दोनों बहनों का अपहरण किया है और उनकी मर्जी के खिलाफ वे उन्हें सुपौल उठा कर ले आए हैं। लेकिन उनकी पत्नियों का कहना है कि वे लोग निर्दोष हैं और दोनों बहनें अपनी मर्जी से उनके साथ यहां आई हैं।
दरअसल लड़कियों के पिता को ये दोनों शादियां मंजूर नहीं थीं और उन्होंने पुलिस के पास अपनी दोनों बेटियों के अपहरण कि शिकायत दर्ज़ करा दी। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों बहनों को ढूंढते हुए बिहार पहुंच गई। स्थानीय पुलिस की मदद से कश्मीर पुलिस ने दोनों लड़कियों का पता लगाया और परवेज और तबरेज को गिरफ्तार कर लिया गया।
कश्मीर में राज मिस्त्री का काम करने वाले दोनों भाई तबरेज और परवेज ने बताया कि वो नादिया और सायना से पिछले तीन साल से प्यार करते है और दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली है। दोनों बहनों ने भी कोर्ट में इस बारे में बयान दर्ज कराया है।

