पूर्व लद्दाख में सीमा पर चीन से तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कई सवाल उठाए और कहा कि अब भी देश एलएसी से जुड़े कई मुद्दों पर अंधेरे में है। सोनिया गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरस हो रहा है जिसमें वे पीएम मोदी से कुछ सवाल पूछ रही हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्हें इटैलियन बुलाया है। इसपर कुछ यूजर्स भड़क गए रोचक कमेंट्स करने लगे।
शशि सिंह नाम के एक यूजर ने कांग्रेस अध्यक्ष का वीडियो शेयर करते हुए लिखा “मैं जब भी इस इटैलियन को अपने प्रधान मंत्री से सवाल पूछते देखती हूँ मेरा खूल खौल उठता है। एक इटैलियन महिला पीएम नरेंद्र मोदी से भारत चीन सीमा विवाद पर सवाल कर रही है।” इसपर एक यूजर ने लिखा “गांधारी कंधार से आई थी, सीता जनकपुर से और पद्मावती सिंघल से आईं थीं। अपनी जड़ों के बावजूद, ये विदेशी महिलाएं हम लोगों से कहीं ज्यादा भारतीय होकर रह गईं। लेकिन यह बात आपकी समझ से बहुत ज्यादा है।”
Gandhari put a Blind Fold for lifetime because Dhratrashtra was Blind.
Sita Gave Agneepareeksha & spent 14 years in Wan was.
Padmavati Performed Johar after Her Husband got K!!led.
What Did she done till Date dispite of getting out on a bailbond of 50k in National Herald Case
— The Name Is RK (@AskAnything_RK) June 19, 2020
यूजर के इस ट्वीट पर एक अन्य यूजर ने पलट वार करते हुए लिखा “गांधारी ने जीवन भर के लिए ब्लाइंड फोल्ड डाल लिया था क्योंकि धृतराष्ट्र अंधे थे। सीता ने अग्निपरीक्षा की और वान में 14 साल बिताए। पद्मावती ने अपने पति के मारे जाने के बाद जौहर का प्रदर्शन किया। अपने आज तक क्या किया, सिर्फ नेशनल हेराल्ड केस में उसने 50 लाख की जमानत पर छूटने के।
यूजर के इस ट्वीट पर एक ने लिखा “आपका ट्वीट बताता है कि आप महिला उत्पीड़न में विश्वास रखते हैं। ये बाटत है कि महिलाओं को पुरुषों और समाज के लिए अग्नि परीक्षा देनी चाहिए।