क्या हो जब एक पिता जो अपने बच्चे का रक्षक कहा जाता है वह ही भक्षक बन जाए? जी हां एक ऐसी ही घटना त्रिपुरा में देखने को मिली है।
अपनी नौ वर्ष की जीवित बेटी को दफनाने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना त्रिपुरा के सिपाहिजाला जिले के पुतिया इलाके की है।
पुलिस अधीक्षक (नियंत्रण) उत्तम भौमिक ने बताया कि कल जब अबुल हुसैन अपनी बेटी रुखसाना को अपने निवास के पिछवाड़े के एक गड्ढे में दफनाने की कोशिश कर रहा था, तब उसके एक पड़ोसी ने उसे ऐसा करते हुए देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्ची को बचाया।
यह घटना उस समय की है, जब बच्ची की मां घर में मौजूद नहीं थी। बच्ची को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि अबुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।