तौकते तूफ़ान ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। चक्रवात तौकते के कारण मुंबई की सड़कों पर पानी भर गया है और खंभे उखड़ गए है। इसी बीच दिल दहला देने वीडियो सामने आया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि छाता पकड़े हुए एक महिला जा रही होती है और अचनाक पीछे भाग आती है तभी एक पेड़ उसके सामने गिर जाता है। वह समय रहते गिरते पेड़ के रास्ते से हटने में कामयाब रही। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखने के बाद लोग कई प्रकार के कंमेंट कर रहे है। जिनमें से अधिकांश महिला के भाग्य की प्रशंसा कर रहे है और वही कुछ लोग उनके दिमाग का सही इस्तेमाल करने की दाद दे रहे है।सूर्यभान नाम के ट्वविटर यूजर लिखते है कि क्या आप भगवान को धन्यवाद देंगी ? जिसने पेड़ को नीचे गिरने से पहले आपको आवाज दिया। वही एक अन्य यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि ” जब यमराज छुट्टी पर हो, खुशकिस्मत महिला “। राजू नाम के अन्य यूजर लिखते है कि इसे कहते है दिमाग का सही समय पर इस्तेमाल करना ।
आपको बता दें कि चक्रवात तौकते ने महाराष्ट्र में कम से कम छह और गुजरात में तीन लोगों की जान ले ली। इससे पहले सोमवार को मुंबई में 115 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। अधिकारियों को हवाई अड्डे और बांद्रा-वर्ली सी लिंक को घंटों तक बंद करना पड़ा और लोगों को दूसरे रास्तों के जरिये जाने के लिए कहा गया। जलभराव ने शहर भर में वाहनों की आवाजाही को धीमा कर दिया है । जलभराव ने शहर भर में वाहनों की आवाजाही को धीमा कर दिया था, कोरोनोवायरस महामारी की दूसरी लहर के बाद संभलने की कोशिश कर रहा था।
एएनआई के मुताबिक चक्रवात तूफान तौकते महाराष्ट्र के अब गुजरात में कहर ढहा रहा है। साथ ही इस चक्रवाती तूफान के कारण राजस्थान में भी भारी बारिश होने की आशंका है।
