Teosa (Maharashtra) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों पर 20 नवंबर को हुई वोटिंग के बाद आज नतीजे समाने आ गए हैं। अमरावती जिले में स्थित तेओसा विधानसभा सीट पर भी पर बीजेपी के राजेश श्रीराम ने जीत हासिल की है। इस सीट पर पिछली बार कांग्रेस का कब्जा था।
तेओसा विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ भी कहा जा सकता है। पिछले तीन चुनावों से इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। तेओसा सीट से वर्तमान विधायक यशोमति ठाकुर यहां पर लगातार तीन बार से चुनाव जीत रही हैं। यशोमति ठाकुर उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं। उनके पिता भी इस सीट का प्रतिनिधित्व विधानसभा में कर चुके हैं।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
कौन-कौन था तेओसा के चुनावी मैदान में?
तेओसा से बीजेपी ने राजेश श्रीराम वानखेडे को उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने यशोमति ठाकुर को टिकट दिया था।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट प्रतिशत |
बीजेपी | राजेश श्रीराम वानखेडे | 99664 |
कांग्रेस | यशोमति ठाकुर | 92047 |
तेओसा विधानसभा चुनाव 2019 परिणाम
2019 के विधानसभा चुनाव में तेओसा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर यशोमति ठाकुर मैदान में थीं। उनके सामने राजेश श्रीराम वानखेडे शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। यशोमति को कुल 76,218 वोट मिले थे जबकि राजेश को 65,857 वोटों से संतोष करना पड़ा था। तीसरे स्थान पर रहे वीबीए प्रत्याशी दीपक सरदार को 14,353 वोट मिले थे। 1131 लोगों ने इस सीट पर NOTA का बटन दबाया था।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट % |
कांग्रेस | यशोमति ठाकुर | 43.89 |
शिवसेना | राजेश श्रीराम वानखेडे | 37.92 |
वीबीए | दीपक सरदार | 8.26 |
तेओसा विधानसभा चुनाव 2014 परिणाम
2014 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदवार यशोमति ठाकुर ने यह सीट जीती थी। उन्हें 34.53% वोट शेयर के साथ 58,808 वोट मिले थे। भारतीय जनता पार्टी की कैंडीडेट निवेदिता दिघाड़े चौधरी को 38367 वोट (22.53%) मिले थे और वह दूसरे स्थान पर रहीं थीं। यशोमति ने निवेदिता को 20441 वोट के अंतर से हराया था। AIMIM उम्मीदवार दिनेश वैकुंठराव वानखड़े 28671 वोट (16.83%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे ते। वहीं, BSP उम्मीदवार संजय गुणवंतराव लाहले 11354 वोट (6.67%) के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
तेओसा विधानसभा क्षेत्र अमरावती जिले के 8 क्षेत्रों में आता है, जिसमें पांच अन्य विधानसभा क्षेत्र – बडनेरा, अमरावती, दरियापुर (एससी), मेलघाट (एसटी) और अचलपुर शामिल हैं। दो निर्वाचन क्षेत्र, धामणगांव रेलवे और मोर्शी, वर्धा जिले के निकटवर्ती वर्धा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा हैं।
2011 की जनगणना के अनुसार तेओसा की जनसंख्या 12,486 थी जिसमें जनसंख्या में 52% पुरुष और 48% महिलाएं हैं। क्षेत्र की औसत साक्षरता दर 77% है जिसमें 54% पुरुष और 46% महिलाएं साक्षर हैं। तेओसा विधानसभा सीट पर दलित वोटर्स करीब 20 प्रतिशत के आस-पास हैं. एसटी वोटर्स 5 प्रतिशत के आसपास और मुस्लिम वोटर 10 प्रतिशत के करीब हैं।