हाई स्पीड टेल्गो ट्रेन ने दिल्ली से मुंबई के बीच का सफर 11 घंटे और 48 मिनट में पूरा कर लिया। इससे इस ट्रायल रन को सफल माना जा रहा है। ट्रायल के दौरान ट्रेन की अधिकतम स्पीड 150 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। ट्रेन ने कुल 1384 किलोमीटर का सफर तय किया है। ट्रेन को नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल तक चलाया गया था। इंडियन रेलवे की तरफ से एक अधिकारी ने कहा, ‘ट्रेन नई दिल्ली से शनिवार को दोपहर के 2:45 पर निकली थी। यह रविवार की सुबह 2:33 पर मुंबई सेंट्रल पहुंच गई।’ इस सफर को पूरा करने में राजधानी एक्सप्रेस 15 घंटे और 50 मिनट का समय लेती है। ट्रायल यह देखने के लिए था कि भारतीय पटरी पर इन डब्बों में ज्यादा कंपन तो नहीं होता या फिर किसी और तरह की परेशानी तो नहीं होती।
अगर टेल्गो ट्रेन वर्तमान पटरियों में बिना बदलाव किए 160-200 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने में सफल रही तो दिल्ली-मुंबई का सफर 12 घंटे में पूरा हो जाएगा। वर्तमान में इस सफर में 17 घंटे लगते हैं। सफर के समय में कमी के साथ ही टेल्गो के हल्के डिब्बे 30 प्रतिशत कम ऊर्जा लेते हैं। इससे रेलवे का खर्चा भी कम होगा। टेल्गो का दावा है कि उसके कोच मोड़ पर भी तेज रफ्तार से चल सकते हैं। इसके सीटें भी हवाई-जहाज की सीटों जैसी लगती हैं। वर्तमान में टेल्गो ट्रेन एशिया और अमेरिका में कई जगहों पर चल रही है। छोटे-मोटे बदलावों को छोड़कर ट्रायल रन के दौरान पटरियों में कोई बदलाव नहीं होगा। दिल्ली-मुंबई के बीच ट्रायल रन करवाने से पहले इसे मथुरा-पलवल के बीच भी चलाकर देखा गया था। ट्रायल के वक्त में लोगों की जगह रेत से भरी बोरियां रखी गई थीं।
Mumbai: Talgo completes Delhi-Mumbai Rajdhani route trial in less than 12 hours pic.twitter.com/yDqoog4bP6
— ANI (@ANI) September 11, 2016
Final leg of Spanish Talgo Train's trial run between Delhi & Mumbai completed. Train reached Mumbai at 2:34 am pic.twitter.com/or2pDqzips
— ANI (@ANI) September 11, 2016
Read Also: Video: भारतीय इंजन के साथ दौड़ी स्पेन से आई टेल्गो ट्रेन, 100 से ऊपर रही रफ्तार

