Maharashtra News: महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां के रेवदांडा तटीय क्षेत्र के पास एक संदिग्ध नाव की तलाश की जा रही है, जिसको लेकर अनुमान जताई जा रही है कि वह एक मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नाव है। इस नाव को लेकर अधिकारियों का कहना कि नाव के कब्जे में आने के बाद ही पुष्टि की जा सकेगी लेकिन फिलहाल के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इस संदिग्ध नाव को लेकर एक अधिकारी ने बताया है कि रविवार रात को भारतीय नौसेना के रडार पर यह नाव रेवदांडा में कोरलाई तट से करीब दो समुद्री मील दूर देखी गई है। उन्होंन बताया कि यह मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नाव हो सकती है। एक अधिकारी ने पहले बताया था कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऐसा संदेह है कि नाव बहकर रायगढ़ तट तक आ हो गई है। नाव देखे जाने के बाद रायगढ़ तट पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
आज की बड़ी खबरें | Weather Forecast LIVE Update
नाव देखते ही शुरू हुआ था सर्च अभियान
अधिकारियों ने बताया है कि सूचना मिलने के बाद रायगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ते, रैपिड एक्शन टीम, भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड्स के जवान रात को मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू किया। हालांकि भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रात में नाव तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
खराब मौसम के चलते हो रही परेशानी
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि रायगढ़ की पुलिस अधीक्षख अंचल दलाल स्थिति की निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ तट पर पहुंची। उन्होंने जानकारी दी कि दलाल ने खुद ही एक नाव के जरिए संदिग्ध नाव तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि इलाके में भारी पुलिस दल तैनात किया गया है।
इसके साथ ही एहतियात के तौर पर महाराष्ट्र के कई जिलों में इस संदिग्ध नाव की वजह से ही सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दें कि कोस्ट गार्ड्स इस नाव वाले मामले को ज्यादा संवेदनशीलता के साथ देख रहे हैं। इसकी वजह यह है कि नवंबर 2008 में मुंबई में जो आतंकी हमला हुआ था, उसमें शामिल सभी 10 पाकिस्तानी आतंकी पाकिस्तान से समंदर के रास्ते ही मुंबई में आए थे।