अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 9 महीने तक रहने के बाद भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स की धरती पर सकुशल वापसी हो गई है। बुधवार सुबह फ्लोरिडा तट पर उनकी सुरक्षित लैंडिंग हुई। इसके बाद से उनके गुजरात स्थित पैतृक गांव झूलासण में जश्न का माहौल है। लोगों ने आरती और प्रार्थना कर जश्न मनाया। सुनीता विलियम्स का गांव गुजरात के मेहसाणा जिले में है। यहां के झूलासण गांव से ही सुनीता के पिता अमेरिका गए थे।

1957 में अमेरिका गए थे पिता

सुनीता विलियम्स के पिता दीपक पांड्या 1957 में अमेरिका चले गए थे। उनके कई रिश्तेदार आज भी इसी गांव में रहते हैं। सुनीता विलियम्स खुद भी 2006 और 2013 में यहां आ चुकी हैं। सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद से ही यहां प्रार्थना हो रही थी। सुनीता की वापसी के बाद गांव में जमकर आतिशीबाजी की गई तो लोगों ने एक दूसरे को गुलाल भी लगाए।

अंतरिक्ष से धरती पर वापसी के बाद नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग ने मिशन कंट्रोल को अपना पहला संदेश दिया। हालांकि ऑडियो कुछ अस्पष्ट था लेकिन हेग को यह कहते हुए सुना जा सकता था कि चालक दल मुस्कुरा रहा था। सीएनएन ने बताया कि ड्रैगन से स्पेसएक्स द्वारा संचालित बचाव जहाजों से अब अंतरिक्ष यान को वापस लाने की उम्मीद है। लैंडिंग से कुछ क्षण पहले क्रू ड्रैगन के उतरने की गति को धीमा करने के लिए पैराशूट का एक सेट तैनात किया गया, जिससे इसकी गति 20 मील प्रति घंटे से कम हो गई।

कितनी है सुनीता विलियम्स की नेटवर्थ? NASA से मिलती है इतनी सैलरी

क्रू की होगी मेडिकल जांच

अंतरिक्ष से वापस लौटने के बाद सभी क्रू मेंबर की मेडिकल जांच होगी। आने वाले कई हफ्तों तक वह डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। क्रू-9 टीम को ह्यूस्टन में नासा की सुविधाओं में ले जाया जाएगा। स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल पर चढ़ गया और 1:05 बजे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।

बोट के सहारे निकाले गए बाहर

कैप्सूल के लैंड होने के बाद बोट से उसको निकालने का वीडियो भी सामने आया है। पहले से ही रेस्क्यू करने के लिए लोग बोट पर सवार थे। पैराशूट के साथ कैप्सूल समुद्र में लैंड हुआ। समुद्र में उतरने के बाद 10 मिनट तक सिक्योरिटी चेक किया गया और उसके बाद कैप्सूल का दरवाजा खोला जाता है। बता दें कि कैप्सूल के समुद्र में उतरने के तुरंत बाद दरवाजा नहीं खोला गया है, बल्कि तापमान के नॉर्मल होने का इंतजार किया गया। अंतरिक्ष में रहना आसान नहीं होता। आगे पढ़ें 9 महीने तक सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतरिक्ष में क्या-क्या किया