पाकिस्तान सिंगर अदनान सामी शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर भारत के नागरिक बन गए। गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने उन्हें भारतीय नागरिकता का सर्टिफिकेट सौंपा। इसके बाद अदनान ने अपनी खुशी माइक्रोब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर जाहिर की। उन्होंने इसे अपना नया जन्म करार दिया। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को थैंक्स भी कहा। रिजीजू से सर्टिफिकेट लेने के बाद सामी ने अपना मशहूर गाना, ”तेरी ऊंची शान है मौला, मुझको भी तो लिफ्ट करा दे” गाया।
सामी ने कहा, नहीं दिखती असहिष्णुता
भारत में कथित तौर पर बढ़ती असहिष्णुता को लेकर एक्टर आमिर खान और शाहरुख खान की ओर से चिंता जताए जाने के बारे में पूछे जाने पर अदनान ने कहा कि हर किसी को अपना नजरिया जाहिर करने का अधिकार है और हो सकता है कि ये उन एक्टर्स का अपना नजरिया हो। अदनान ने कहा कि अगर भारत में असहिष्णुता होती तो उन्हें कभी भारतीय नागरिकता नहीं मिलती। यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी असहिष्णुता महसूस नहीं की। अदनान ने बाद में अपने टि्वटर अकाउंट से तिरंगे वाली फोटो के साथ जय हिंद भी ट्वीट किया। बता दें कि गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, अदनान ने मानवीय आधार पर उनके देश में रहने को कानूनी बनाने की दरख्वास्त की थी, जिसे भारत सरकार ने कबूल कर लिया। अदनान पहली बार भारत 13 मार्च 2001 को विजिटर्स वीजा पर आए थे। उनका वीजा कई बार एक्सटेंड किया जा चुका है।
A New Beginning… A New Feeling… A New Belonging… A New Love Affair… A New Country… JAI HIND!!!🙏💖😍🇮🇳 pic.twitter.com/3wxoJFSJEf
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) January 1, 2016
Receiving my Indian Citizenship Certificate of Naturalisation frm MOS Home Affairs @KirenRijiju ji! Huge Thanks!🙏💖😊 pic.twitter.com/yEnMyWJTJe — Adnan Sami (@AdnanSamiLive) January 1, 2016