Silli (Jharkhand) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: झारखंड की रांची जिले में आने वाली हाई प्रोफाइल सिल्ली विधानसभा सीट काफी चर्चित सीट है। इस सीट पर सभी राजनीतिक पार्टियों ने जमकर प्रचार किया। सिल्ली विधानसभा सीट पर दूसरे फेज में वोटिंग हुई थी और सभी की नजरें विधानसभा चुनाव परिणाम पर ही टिकी हुई हैं। इस सीट से जेएमएम के अमित कुमार जीते हैं। अमीत कुमार ने आजसू प्रत्याशी सुदेश महतो को भारी वोटों से हराया है।

इस बार झारखंड में चुनाव दो अलायंस के बीच में हो रहा है। एनडीए और इंडिया अलायंस के बीच में कड़ी टक्कर है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सिल्ली सीट ऑल झारखंड स्टुडेंट्स यूनियन के खाते में गई है। वहीं इंडिया अलायंस की तरफ से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने प्रत्याशी को चुनावी दंगल में उतारा है। एनडीए की ओर से सुदेश महतो को उतारा गया है। वहीं उन को टक्कर देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के अमित महतो को खड़ा किया गया है।

Maharashtra Assembly Election Result LIVEJharkhand Chunav Result LIVE

पार्टीप्रत्याशीवोट
ऑल झारखंड स्टुडेंट्स यूनियनसुदेश महतो49302
झारखंड मुक्ति मोर्चा अमित महतो73169

2019 में सिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम

साल 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव की सिल्ली सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला था। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी के प्रत्याशी सुदेश कुमार महतो ने एक सीट से बाजी मारी थी। उनको टोटल 83,700 वोट हासिल हुए थे। साथ ही दूसरे नंबर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सीमा देवी रहीं। उन को 63,505 वोट मिले थे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विश्वदेव सिंह मुंडा 2,766 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे।

पार्टीप्रत्याशीवोटजीते/हारे
आजसूसुदेश कुमार महतो 83,700जीते
झारखंड मुक्ति मोर्चासीमा देवी63,505हारे

सिल्ली विधानसभा सीट पर 2014 में क्या रहे नतीजे

सिल्ली विधानसभा सीट पर 2014 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। इस सीट से कुल 11 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन फाइल किया था। इनमें 11 पुरुष शामिल थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार अमित कुमार महतो ने सिल्ली में सुदेश कुमार महतो को करारी शिकस्त दी थी। अमित कुमार महतो को कुल 79,747 वोट मिले थे। वहीं ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी के प्रत्याशी सुदेश कुमार महतो को 50,007 वोट हासिल किए थे। सीपीएम के टिकट पर चुनाव लड़ी रंगोवती देवी तीसरे नंबर पर रही थीं। उनको महज 3279 वोट ही मिल पाए थे।