कोरोना संकट के चलते देश को लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर ट्रेनों से अपने-अपने गृह राज्य जा रहे हैं। इस दौरान एक विशेष ट्रेन बिहार के एक गांव में थोड़ी देर के लिए रुकी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों वहां यात्रियों के लिए भोजन लेकर पहुंच गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जानकार वायरल हो रहा है। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर अकॉउंट से शेयर किया है।
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा ” कुछ दिन पहले मिज़ोरम के लोगों ने रास्ते में ट्रेन से जाते हुए बाढ़ में फंसे लोगों की मदद की थी और अब बिहार में घर लौटने वालों को खाना पहुंचा रहे हैं लोग। भलाई का बदला भला ही होता है। भारत बेहद खूबसूरत दिखता है, जब लोग प्यार बांटते हैं। प्यार से भर जाने पर भारत बेहद खूबसूरत है।” यह वीडियो श्रमिक स्पेशल ट्रेन में बैठे किसी यात्री ने ही बनाया है।
Few days after stranded Mizos offers their food to flood-affected victims on their way back, a brief halt of their #ShramikSpecialTrain at #Begusarai Bihar witnessed good #Samaritans offering them food in return!
Goodness for goodness.#India is beautiful when flooded with #Love pic.twitter.com/6aPs3BQoc1— Zoramthanga (@ZoramthangaCM) May 30, 2020
जोरामथांगा ने कुछ दिन पहले एक और वीडियो ट्वीट किया था। इस वीडियो में बेंगलुरु से लौट रहे लोगों ने असम में बाढ़ पीड़ितों को खाने के सामान दिए थे। मुख्यमंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि मिजोरम के लोगों ने बाढ़ प्रभावित लोगों को अपने खाने के समान दिए।
बता दें कोरोना का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में एक बार फिर कोरोना के रिकॉर्ड 8380 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा 193 मौतें हुई हैं। भारत अब जल्द ही कुल संक्रमितों के मामले में जर्मनी को पीछे छोड़ देगा। जहां जर्मनी में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 83 हजार से कुछ ज्यादा है, वहीं भारत में आज संक्रमितों की संख्या 1 लाख 82 हजार 143 के आंकड़े पर पहुंच गई।
देश में देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 65 हजार के पार है। वहीं, 24 घंटे में 99 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 2197 हो गई है। राज्य में पिछले दो हफ्तों से हर दिनों से लगातार हर दिन दो हजार नए केस सामने आ रहे हैं।
