महाराष्ट्र में कोरोना का वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है। इसकी वजह से पूरे राज्य में लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन की वजह से राज्य की सभी शराब दुकानें बंद है। शनिवार को महाराष्ट्र के यवतमाल में शराब नहीं मिलने पर सैनिटाइजर पीने की वजह से सात लोगों की मौत हो गई। साथ ही कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला यवतमाल जिले के वणी शहर का है। वणी शहर में कुछ लोगों ने शराब ना मिलने की वजह से सैनिटाइजर ही पी लिया। सैनिटाइजर पीने के बाद जब लोगों की हालत बिगड़ने लगी तो सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ही उसमें से 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर का काम किया करते थे।
Maharashtra: Seven people died in Yavatmal’s Wani after consuming hand sanitiser as the liquor shops were closed. Police say, “Matter is being investigated. All of them were labourers. They consumed hand sanitiser when they couldn’t get alcohol.” pic.twitter.com/Asv8e8f3FX
— ANI (@ANI) April 24, 2021
यवतमाल पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि 7 मृतकों में से सिर्फ 3 का ही पोस्टमार्टम किया गया और बाकी 4 मृतकों के परिजनों ने बिना किसी को सूचित किए हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। साथ ही पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मरने वाले सभी मजदूर थे। जब उन्हें शराब नहीं मिल रही थी तो उन्होंने हैंड सैनिटाइजर ही पी लिया।
