Former Maharashtra CM Passed Away: शिवसेना के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का निधन हो गया। मनोहर जोशी को दिल का दौरा पड़ने के कारण मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एडमिट कराया गया था और आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा था। यहीं पर डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए थी। आज सुबह 3.02 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु कार्डियेक अरेस्ट की वजह से हुई है। मनोहर जोशी बीमारी के कारण पिछले कुछ दिनों से सक्रिय राजनीति से दूर थे।
मनोहर जोशी का जन्म 2 दिसंबर 1937 को रायगड़ा जिले के नंदवी गांव में हुआ था। 1995 में वे महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री बने। मनोहर जोशी ने मुंबई महानगर पालिका के नगरसेवक, महापौर, विधान परिषद सदस्य, विधायक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, सांसद, केंद्रीय उद्योग मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य जैसे कई पदों पर कार्य किया। मनोहर जोशी का शव उनके माटुंगा में रूपारेल कॉलेज के पास डब्ल्यू 54 स्थित आवास पर ले जाया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उनके अंतिम दर्शन होंगे।
पहले गैर कांग्रेसी सीएम
मनोहर जोशी महाराष्ट्र शिव सेना के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। वह महाराष्ट्र के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। मनोहर जोशी 1995 से लेकर 1995 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे बालासाहेब ठाकरे के सबसे भरोसेमंद और सबसे बड़े सहयोगी माने जाते थे। जोशी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1970 में की जब वह शिवसेना से विधान सभा के लिए चुने गए। जोशी 1976 से लेकर 1976 तक मुंबई के मेयर भी रहे।
लोकसभा अध्यक्ष के रूप मे कार्य किया
मनोहर जोशी ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। राजनीति की दुनिया में उन्हें आमतौर पर ‘जोशी सर’ के नाम से जाना जाता है। जोशी ने राज्यसभा में सांसद के रूप में छह साल का कार्यकाल भी पूरा किया। मनोहर जोशी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले शिवसेना नेता भी थे। उन्होंने 1995 से लेकर 1995 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।