वरिष्ठ पत्रकार और टीवी एंकर अभिसार शर्मा ने टि्वटर पर ऐसी तस्वीरें शेयर कर दीं कि भाजपा और कांग्रेस समर्थक सोशल नेटवर्किंग साइट पर भिड़ गए। अभिसार की एक तस्वीर में सांसद और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में उनके समर्थक तिरंगे पर बैठे हैं। दूसरी तस्वीर में कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता हंस रहे हैं। इसके साथ अभिसार ने ट्वीट किया, ‘इन दो तस्वीरों में न तिरंगे की तौहीन है न दिवंगत चंदन गुप्ता की आत्मा की। क्यों मित्रों?’ उनका ट्वीट सामने आते ही भाजपा और कांग्रेस समर्थकों की ओर से तीखी टिप्पणियां होने लगीं। विवेक मरोठी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का एक फुटेज पोस्ट कर पूछा, ‘सरजी इसमें तो आपको तिरंगे का बहुत आदर दिख रहा है।’ इस वीडियो में सिद्धारमैया कुछ खाने के बाद तिरंगे से मुंह पोछते दिख रहे हैं। शहनवाज हनफी ने तो कांग्रेस के चिह्न पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने तिरंगे में चक्र के स्थान पर पंजे का निशान वाला फोटो पोस्ट कर लिखा, ‘इस लोगो के बारे में आपका क्या खयाल है? यह तिरंगा है या कुछ दूसरी चीज?’ अभिषेक यादव ने ट्वीट किया, ‘सर जी कई दशकों तक तिरंगे का अपमान करने वाले आज देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं।’
इन दो तस्वीरों मे ना तिरंगे की तौहीन है ना दिवंगत आत्मा चंदन गुप्ता की. क्यों मित्रों? pic.twitter.com/XqHmFn0PvF
— Abhisar Sharma (@abhisar_sharma) January 30, 2018
Abhisar sharma ab abp news kvi nhi dekhna..kyuki tum jaiso mullo ki shakl dkhni pdegi. Mr abhisar Khan sab abp news ka bycot knge. Tmhre krn
— Sonu Singh (@SonuSin15276608) January 30, 2018
सरजी इसमे तो आपको तिरंगे का बहुत आदर दिख रहा है pic.twitter.com/kIabrPeOLm
— vivek marothi (@vivekmarothi) January 30, 2018
What do u think of this logo??is this tiranga or something else?? pic.twitter.com/tt8tGBb1jT
— Shahnawaz Hanfi (@shanhanfi) January 30, 2018
Tumhari to jalegi hi…. isme kya shak hi..
That's why u r finding these typs of stuffs.
Kabhi apne JNU waale gaddaaron ke lie to ye sb nahi kaha, jike khilaf sara desh kehta hi.—