चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए के लिए सीमा हैदर ने बुधवार को व्रत रखा है। वह हाथ जोड़कर मंदिर के सामने प्रार्थना कर रही है। उसका कहना है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग तक वह ना कुछ खाएगी ना पिएगी। वह मन ही मन चंद्रयान-3 की सफलता की कामना कर रही है। सीमा के वकील एपी सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सीमा को पूजा करते हुए देखे जा सकता है।
खराब तबियत में सीमा ने रखा निर्जला व्रत
वीडियो में पाकिस्तानी नागरिक सीमा ने कहा है, “मेरी तबीयत ठीक नहीं है लेकिन मैं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए व्रत रख रही हूं। आज चंद्रयान चंद्रमा पर उतरेगा। यह भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। मैं यह व्रत सफल लैंडिंग तक जारी रखूंगी। मैं राधा-कृष्ण और भगवान श्री राम से प्रार्थना कर रही हूं। भगवान के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान और विश्वास है। हमारे प्रधानमंत्री ने इस परियोजना के लिए कड़ी मेहनत की है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग से भारत का नाम विश्व स्तर पर ऊंचा होगा। राधे, राधे, राधे कृष्णा।”
शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 की होगी लैंडिंग
वहीं सीमा के वकील ने कहा कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग से ब्रह्मांड विज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में भारत की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। “हम इसकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि चंद्रयान 3 चंद्रमा पर उतरेगा। सीमा और सचिन ने इसके लिए व्रत रखा है।” फिलहाल भारत का चंद्रयान-3 आज अपने अंतिम चरण में प्रवेश करने के लिए तैयार है। शाम लगभग 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंडिंग करेगा। इसरो के मुताबिक, मिशन तय समय पर है और इसका लाइव प्रसारण बुधवार शाम 5.20 बजे शुरू होगा।
दरअसल, सीमा हैदर ने रक्षाबंधन से पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी और योगी आदित्यनाथ को राखी भी भेजी थी। गौरतलब है कि लॉकडाउन के समय पबजी खेलते-खेलते सचिन और सीमा के बीच प्यार हो गया था। सीमा पाकिस्तान में सिंध प्रांत के खैरपुर जिले की निवासी है। वह 13 मई, 2023 को नेपाल के रास्ते होते हुए अवैध तरीके से अपने 4 बच्चों के साथ भारत आ गई थी।