Saraikela (Jharkhand) Vidhan Sabha Election Result 2024: झारखंड की सरायकेला विधानसभा सीट को राज्य की सबसे चर्चित सीट में से एक माना जाता है। सभी पार्टियों के उम्मीदवारों ने पूरे दमखम से सरायकेला विधानसभा सीट पर जमकर प्रचार अभियान किया। इस सीट पर पहले चरण में 13 नवंबर को ही मतदान हुआ था। वोटों की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। इस सीट से चंपई सोरेन की जीत हुई है। बता दें कि सरायकेला चंपाई सोरेन का गढ़ माना जाता है और इस सीट पर वह सातवीं बार विधायक बनने के लिए तैयार हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी गणेश महाली और चंपई सोरेन के कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
भारतीय जनता पार्टी ने सरायकेला विधानसभा सीट से कोल्हान टाइगर यानी पूर्व सीएम चंपई सोरेन को टिकट दिया है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गणेश महली को चुनावी दंगल में उतारा है। सरायकेला विधानसभा सीट ही नहीं बल्कि पूरा कोल्हान चंपाई सोरेन का गढ़ माना जाता है। चंपाई सोरेन लगातार इस सीट से 1991 से जीत दर्ज करते हुए आए हैं। बस केवल साल 2000 में वह बीजेपी के उम्मीदवार से हार गए थे। हालांकि, वह पहले झामुमो के टिकट से ही चुनाव जीते थे, लेकिन इस बार समीकरण कुछ अलग नजर आ रहे हैं।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
झारखंड मुक्ति मोर्चा | गणेश महली | 97981 |
बीजेपी | चंपई सोरेन | 118201 |
2019 विधानसभा चुनाव नतीजे
अब साल 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के चंपई सोरेन ने 1,10,249 वोटों के साथ सीट जीती। उन्होंने कुल वोट शेयर का लगभग 46.5 फीसदी हासिल किया। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी यानी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गणेश महली ने 95,887 वोट या लगभग 42.4 फीसदी वोट शेयर हासिल किया। अब अगर चर्चाओं के मुताबिक गणेश महाली को सिंपैथी वोट मिला होगा तो इस बार चंपाई को वनवास मिल सकता है।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते/हारे |
झारखंड मुक्ति मोर्चा | चंपई सोरेन | 1,11,556 | हारे |
बीजेपी | गणेश महली | 95,887 | जीते |
2014 के विधानसभा चुनाव नतीजे
साल 2014 का चुनाव भी काफी दिलचस्प रहा था। सरायकेला विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार और राज्य के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने ही विजयी परचम लहराया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गणेश महली पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में चंपई सोरेने को 94,746 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के उम्मीदवार गणेश महली को 93,631 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था। इस चुनाव में चंपाई सोरेन ने गणेश महली पर महज 1,115 हजार के आस-पास वोटों से ही जीत दर्ज की थी।