रूस के डिजिटल विकास मंत्रालय ने एक ऐसा आदेश दिया है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल ने मंत्रालय ने  कर्मचारियों कहा है कि वह काम के लिए एप्पल आईफोन और आईपैड का यूज़ ना करें। व्यक्तिगत जरूरतों के लिए आईफोन का उपयोग करने की इजाजत है। इस खबर को पढ़ने के बाद अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा आदेश क्यों पारित किया गया है, तो आइए समझते हैं इसके पीछे की पूरी वजह। 

रूस को किसकी जासूसी का है डर? 

रूस के डिजिटल मंत्रालय ने यह प्रतिबंध रूसी मुख्य घरेलू सुरक्षा सेवा एफएसबी के सुरक्षा से जुड़े एक दावे के दो महीने बाद जारी किया है।  इस दावे में कहा गया था कि अमेरिका द्वारा जासूसी अभियान के तहत कई हजारों ऐप्पल उपकरणों से समझौता किया गया है। 

हालांकि एप्पल ने आरोपों से इनकार किया है, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। तो यह डर है जिसके रहते रूस के डिजिटल मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को यह आदेश दिया है कि वह अपने आईफोन\आईपैड का यूज़ काम के वक़्त ना करें।

नया Iphone कब लॉंच हो रहा है?

एक अन्य समाचार में Apple द्वारा 12 सितंबर को अपने 2023 iPhone लॉन्च इवेंट की मेजबानी करने की उम्मीद है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के मुताबिक Apple iPhone 15 श्रृंखला के लिए बहुप्रतीक्षित लॉन्च इवेंट 12 सितंबर या बुधवार, 13 सितंबर को होने की बात की जा रही है।

इस साल नए iPhones के लिए प्री-ऑर्डर 15 सितंबर से शुरू हो जाएंगे, Apple iPhone 15 सीरीज 22 सितंबर को बिक्री के लिए बाजार में आने की संभावना है।

iPhone 15 लाइनअप के साथ सितंबर इवेंट में Apple वॉच के अपडेटेड वर्जन आने की भी उम्मीद है। जिसमें सीरीज 9 और Apple वॉच अल्ट्रा 2 मॉडल शामिल हैं। एपल से जुड़ी इन जानकारियों को लेकर इसे पसंद करने वाले लोगों में काफी खुशी और उत्साह का माहौल है।