RRB Group D Answer Key 2022 Declared: रेलवे भर्ती बोर्ड आज आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक (rrbcdg.gov.in) और क्षेत्रिय वेबसाइट के जरिए इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से 5 चरणों में किया गया था। परीक्षा देश भर में निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आंसर-की डाउनलोड और चेक कर सकते हैं।
जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार प्रोविजनल आंसर-की आज दोपहर 1 बजे जारी की जाएगी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 15 अक्टूबर 2022 से 19 अक्टूबर 2022 तक का समय दिया जाएगा।
आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थी को प्रति प्रश्न 50 रुपए शुल्क का भुगतान करन होगा। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के जरिए ही किया जाएगा।
प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
इस भर्ती परीक्षा के लिए लगभग 1 करोड से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे ग्रुप डी के तहत 1 लाख से अधिक रिक्त पदों को भरेगा।
How to Download RRB Group D Answer Key 2022: ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं आंसर-की
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए आंसर-की डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
4.आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
5.अब चेक करें और यदि आपत्ति हो तो दर्ज कराएं।