Roorkee Nagar Nigam Nikay Election Result 2019 Today, Roorkee Municipal Corporation Election/Chunav Result 2019 Updates: रुड़की नगर निगम के चुनावों की मतगणना तीसरे चरण में पहुंच गई है। तीसरे चरण में भी मेयर पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार गौरव गोयल बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार दूसरे और कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। पार्षद पद पर वार्ड 13 से निर्दलीय नवनीत शर्मा, वार्ड 14 से भाजपा की हेमा देवी, वार्ड 15 से निर्दलीय नीतू शर्मा, वार्ड 18 से भाजपा की स्वाति चुनाव जीत चुकी हैं।

दूसरे राउंड की मतगणना में जिन लोगों ने पार्षद के चुनाव में जीत दर्ज की है, उनमें अंजू देवी (बसपा) राजेश्वरी कश्यप (भाजपा), देवकी जोशी (निर्दलीय), पूनम देवी (निर्दलीय), दया शर्मा (भाजपा) आदि का नाम शामिल है।

वहीं वार्ड संख्या 10 से लगातार पांचवी बार रविंद्र खन्ना पार्षद निर्वाचित हुए। भाजपा के चार उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं। चुनाव जीतने वालों में वार्ड 5 से दया शर्मा, वार्ड 9 से मयंक पाल, वार्ड 11 से  विवेक चौधरी और वार्ड संख्या 6 से राखी शर्मा (सभी भाजपा) चुनाव जीत गई हैं।

बता दें कि इस बार RMC के कुल 40 वार्डों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई थी। रुड़की के 53 पोलिंग सेंटर के 149 बूथों पर मतदान हुए थे। मेयर पद के लिए 10 जबकि पार्षद के लिए 212 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। करीब 65 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिनती चार राउंड में पूरी होगी, जिसकी वजह से रात 10 बजे तक आखिरी नतीजे आने की उम्मीद है।

Live Blog

18:31 (IST)24 Nov 2019
वार्ड 8 से रविंद्र खन्ना लगातार पांचवीं बार पार्षद बने

रुड़की नगर निगम के वार्ड 8 में रविंद्र खन्ना ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा और पार्षद चुनाव जीत लिया। रविंद्र खन्ना लगातार पांचवी बार पार्षद चुने गए हैं।

16:53 (IST)24 Nov 2019
मेयर पद पर कांग्रेस को मिली बढ़त

रुड़की नगर निगम चुनावों की जारी मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार ने मेयर पद पर बढ़त बना ली है। पहले चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे नंबर पर थीं, लेकिन आगामी चरण के बाद वह बढ़त बना चुकी हैं। 

15:27 (IST)24 Nov 2019
मेयर पद गौरव गोयल 1600 वोट से आगे

मेयर पद पर पहले चरण में निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल 1600 से अधिक मतों बढ़त के साथ पहले स्थान पर चल रहे हैं। निर्दलीय गौरव गोयल लगभग 8300, भाजपा से मयंक गुप्ता 6600 और कांग्रेस से रिशु राणा 5000 मत मिले हैं।

13:52 (IST)24 Nov 2019
दोबारा मतगणना में प्रमोद पाल जीते

वार्ड संख्या 10 पर हुई दुबारा मतगणना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी प्रमोद पाल को दोबारा विजयी घोषित किया गया है। इस सीट पर एक प्रत्याशी ने डीएम के समक्ष चुनाव परिणाम को लेकर विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद यहां दुबारा मतगणना हुई थी।

13:10 (IST)24 Nov 2019
मेयर पद के लिए हुए चुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय

यहां मेयर पद के लिए हुए चुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। बीजेपी और कांग्रेस, दोनों की ही उम्मीदवारी मजबूत मानी जा रही है। बीजेपी ने मेयर पद के लिए मयंक गुप्ता को उतारा है जबकि कांग्रेस की ओर से रेशु राणा मैदान में हैं। वह पूर्व मेयर यशपाल राणा के छोटे भाई हैं। बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व सांसद राजेंद्र बेदी और आम आदमी पार्टी ने अब्दुसलाम को टिकट दिया है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार गौरव गोयल, सुभाष सैनी, चंद्रप्रकाश, दीपक कुमार और आदेश त्यागी और स्वाति कालरा भी चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

13:05 (IST)24 Nov 2019
वार्ड 10 में दुबारा हो रही है मतगणना

रुड़की नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 10 में दुबारा मतगणना हो रही है। इससे पहले वार्ड 10 से हारने वाले प्रत्याशी ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। वार्ड संख्या 10 से प्रमोद पाल को विजेता घोषित किया गया था।

12:06 (IST)24 Nov 2019
वार्ड संख्या 12 से निर्दलीय उम्मीदवार जीते

रुड़की नगर निगम के लिए चल रही मतगणना के बाद वार्ड संख्या 12 से निर्दलीय उम्मीदवार सचिन चौधरी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी को पीछे छोड़ दिया।

12:02 (IST)24 Nov 2019
मेयर पद पर निर्दलीय उम्मीदवार गौरव गोयल को 800 से अधिक वोटों की बढ़त

रुड़की नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए चल रही मतगणना में निर्दलीय उम्मीदवार गौरव गोयर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता से 800 मतों से अधिक के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रिशु राणा तीसरे स्थान पर हैं।

11:06 (IST)24 Nov 2019
वार्ड संख्या 7 से निर्दलीय उम्मीदवार ने बनाई बढ़त

वार्ड संख्या 7 पर निर्दलीय उम्मीदवार बेबी खन्ना आगे चल रही है। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों को पीछे छोड़ा है।

11:03 (IST)24 Nov 2019
निर्दलीय उम्मीदवारों का रहा है दबदबा

2003 में म्यूनिसिपल काउंसिल चेयरमैन पद निर्दलीय दिनेश कौशिक ने मैदान मारा था। ठीक उसी तरह 2008 में एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप बत्रा चुनाव जीते थे। 2013 में निर्दलीय कैंडिडेट यशपाल राणा मेयर बने थे। चुनाव जीतने के बाद राणा ने कांग्रेस जॉइन कर ली थी। हालांकि, बीजेपी जिला महासचिव विकास तिवारी को उम्मीद है कि इस बार निर्दलीयों के टॉप पोस्ट पर काबिज होने का सिलसिला टूटेगा और बीजेपी प्रत्याशी मयंक गुप्ता ही विजेता बनेंगे।

11:00 (IST)24 Nov 2019
मेयर पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बनाई बढ़त, भाजपा के 4 पार्षद जीते

निगम के लिए चल रही मतगणना में मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल पहले नंबर पर चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता दूसरे व कांग्रेसी उम्मीदवार रिशु राणा तीसरे स्थान पर हैं।

10:41 (IST)24 Nov 2019
चुनाव परिणाम के बाद बागियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

रुड़की नगर निगम के चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस में बड़े पैमाने पर भीतरघात हुआ है। भाजपा पहले ही 26 लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से पार्टी  की सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर चुकी है। चुनाव के दौरान भी कई कार्यकर्ताओं की भूमिका संदेह के घेरे में है। चुनाव परिणाम के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

10:21 (IST)24 Nov 2019
मतगणना से पहले एजेंटों को जारी किए गए हैं पास

रुड़की नगर निगम के चुनाव में मतगणना से पहले केंद्र में प्रवेश के  लिए एजेंटों को पास जारी किए। एसपी देहात नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बिना अधिकृत पास के कोई भी मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा। केंद्र पर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।

10:00 (IST)24 Nov 2019
11 बजे तक पहला रुझान आने की उम्मीद


रुड़की नगर निगम चुनाव के बाद मतगणना शुरू हो चुकी है। बीएस एम कॉलेज में चल रही मतगणना के आधार पर पहला रुझान दोपहर 11 बजे आने की उम्मीद है।

08:27 (IST)24 Nov 2019
निर्दलीयों का रहा है दबदबा

यहां बता दें कि मेयर पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा रहा है। 2003 में म्यूनिसिपल काउंसिल चेयरमैन पद निर्दलीय दिनेश कौशिक ने मैदान मारा था। ठीक उसी तरह 2008 में एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप बत्रा चुनाव जीते थे। 2013 में निर्दलीय कैंडिडेट यशपाल राणा मेयर बने थे। चुनाव जीतने के बाद राणा ने कांग्रेस जॉइन कर ली थी। हालांकि, बीजेपी जिला महासचिव विकास तिवारी को उम्मीद है कि इस बार निर्दलीयों के टॉप पोस्ट पर काबिज होने का सिलसिला टूटेगा और बीजेपी प्रत्याशी मयंक गुप्ता ही विजेता बनेंगे।

08:21 (IST)24 Nov 2019
मेयर पद के लिए ये हैं अहम उम्मीदवार

बीजेपी ने मेयर पद के लिए मयंक गुप्ता को उतारा है जबकि कांग्रेस की ओर से रेशु राणा मैदान में हैं। वह पूर्व मेयर यशपाल राणा के छोटे भाई हैं। बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व सांसद राजेंद्र बेदी और आम आदमी पार्टी ने अब्दुसलाम को टिकट दिया है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार गौरव गोयल, सुभाष सैनी, चंद्रप्रकाश, दीपक कुमार और आदेश भी चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

08:18 (IST)24 Nov 2019
दो बार की पार्षद शशि पंडित का नामांकन खारिज, चुनाव खर्च की नहीं दी थी जानकारी

कुख्यात गैंगस्टर चिंटू पंडित की मां शशि पंडित का नामांकन रद्द हो गया। दरअसल, उन्होंने पिछले निकाय चुनाव की जानकारियां नहीं दाखिल की थी। वह लगातार पिछले दो चुनाव में पार्षद निर्वाचित हुई थीं। चुनाव अधिकारी के मुताबिक, बार बार नोटिस दिए जाने के बावजूद शशि पंडित ने 2015 चुनाव में हुए खर्च की जानकारी साझा नहीं की थी।

08:12 (IST)24 Nov 2019
मेयर पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

यहां मेयर पद के लिए हुए चुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। बीजेपी और कांग्रेस, दोनों की ही उम्मीदवारी मजबूत मानी जा रही है। इसके अलावा, निर्दलीय भी मैदान में हैं।

08:06 (IST)24 Nov 2019
कांग्रेस को है शानदार जीत की उम्मीद

कांग्रेस को इन चुनाव में जीत की खासी उम्मीद है। वजह हैं बीजेपी के बागी और बढ़िया मतदान प्रतिशत। कांग्रेस इन समीकरणों में अपने पक्ष में मान रही है। पिछले साल हुए नगर निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा था। कांग्रेस को लगता है कि अगर रुड़की नगर निगम चुनाव में अच्छे नतीजे रहे तो इसका फायदा पिथौरागढ़ उप चुनाव में 25 नवंबर को होने वाले मतदान में मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को पूरी उम्मीद है कि रुड़की नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत मिलेगी।

08:06 (IST)24 Nov 2019
कांग्रेस को जीत की उम्मीद

कांग्रेस को इन चुनाव में जीत की खासी उम्मीद है। वजह हैं बीजेपी के बागी और बढ़िया मतदान प्रतिशत। कांग्रेस इन समीकरणों में अपने पक्ष में मान रही है। पिछले साल हुए नगर निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा था। कांग्रेस को लगता है कि अगर रुड़की नगर निगम चुनाव में अच्छे नतीजे रहे तो इसका फायदा पिथौरागढ़ उप चुनाव में 25 नवंबर को होने वाले मतदान में मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को पूरी उम्मीद है कि रुड़की नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत मिलेगी।

08:01 (IST)24 Nov 2019
अक्टूबर मध्य में हुआ था चुनाव का ऐलान

इससे पहले, चुनाव आयोग ने अक्टूबर मध्य में चुनाव के शेड्यूल का ऐलान किया था। चुनाव आयोग की ओर से नोटिफिकेशन जारी होते ही मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो गया था। नॉमिनेशन भरने की तारीख 1 और 2 नवंबर तय की गई थी, जबकि 4 और 5 नवंबर को दस्तावेजों की जांच की गई थी। नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 6 नवंबर थी और 7 नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए थे। रुड़की नगर निगम के 40 वार्डों की 14 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें 7.26 लाख पुरुष, जबकि 6.79 लाख महिला वोटर हैं।

07:59 (IST)24 Nov 2019
शुक्रवार को हुए थे मतदान

बता दें कि इन चुनावों के लिए रुड़की के 53 पोलिंग सेंटर के 149 बूथों पर मतदान हुआ था। करीब 65 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे। चुनाव में मेयर के 10 और पार्षद पद के लिए 212 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन चुनावों में पंचायत चुनावों के तर्ज पर बैलेट पेपर्स का ही इस्तेमाल हुआ था। इस बार करीब 30 हजार नए मतदाता भी जुड़े थे।