Rohini (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली की रोहिणी विधानसभा सीट पर भी एक बार कमल खिल गया है। इस बार शुरुआती रुझानों से लेकर अंत तक बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता का ही वर्चस्व रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल को करीब 37000 वोटों से मात दे दी है। वहीं तीसरे स्थान पर कांग्रेस के सुमेश गुप्ता रहें।
Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार भी अपने विजेता रहे विजेंद्र गुप्ता को ही रोहिणी सीट से प्रत्याशी बनाया था। विजेंद्र गुप्ता तीन बार के पार्षद हैं और दो बार से विधायक चुने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने इस बार प्रदीप मित्तल को टिकट दिया है। प्रदीप मित्तल दिल्ली नगर निगम में वार्ड 21, रोहिणी ए के पार्षद हैं। कांग्रेस पार्टी ने सुमेश गुप्ता को टिकट देकर चुनावी दंगल को रोचक बना दिया था।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
आप | प्रदीप मित्तल | 32549 |
बीजेपी | विजेंद्र गुप्ता | 70365 |
कांग्रेस | सुमेश गुप्ता | 3765 |
ECI Delhi Election Result LIVE Updates | यहां पढ़िए दिल्ली चुनाव से जुड़ी आज की ताजा खबरें
रोहिणी विधानसभा सीट पर साल 2020 में क्या रहे नतीजे?
2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जनादेश मिला। आप को 70 में से कुल 62 सीटों पर जीत मिली। रोहिणी विधानसभा सीट पर गौर करें तो यहां से आम आदमी पार्टी की ओर से राजेश नामा बंसीवाला को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी विजेन्द्र गुप्ता को टिकट दिया था। कांग्रेस पार्टी की तरफ से सुमेश गुप्ता ही मैदान में थे। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता जीते और विधायक बने। उन्हें कुल 62174 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश नामा बंसीवाला कुल 49526 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वे 12648 वोटों से हार गए। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुमेश गुप्ता को केवल 1963 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
बीजेपी | विजेंद्र गुप्ता | 62174 |
आप | राजेश नामा बंसीवाला | 49526 |
कांग्रेस | सुमेश गुप्ता | 1963 |
2015 और 2013 विधानसभा चुनाव के नतीजे?
2015 में रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में कुल 174653 मतदाता थे। कुल वैध मतों की संख्या 120142 थी। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता जीते और विधायक बने। उन्हें कुल 59866 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सीएल गुप्ता एडवोकेट कुल 54499 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वे 5367 वोटों से हार गए। वहीं अब अगर बात 2013 के विधानसभा चुनाव की करें तो इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश गर्ग जीते और विधायक बने। उन्हें कुल 47890 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जय भगवान अग्रवाल कुल 46018 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वे 1872 वोटों से हार गए।