राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है और कहा है कि उनकी सरकार सिर्फ सुर्खियां बटोरनेवाली सरकार बनकर रह गई है। आरजेडी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी के शासन में आपातकाल जैसे हालात बन गए हैं। लालू ने ट्वीट किया, “मोदीजी, कौन सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो? लोकलाज से लोकराज चलता है। लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नही कर सकते। देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं।” उन्होंने लगातार पांच ट्वीट किए हैं। अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है, “देश में फासीवाद दस्तक दे चूका है। संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को गिरफ्तार और बैन किया जा रहा है।”
पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल के परिजनों से मुलाकात करने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने के एक दिन बाद लालू ने ये ट्वीट किए हैं। लालू प्रसाद ने अपने ट्वीट में कहा कि जो भी लोग मोदी सरकार के खिलाफ बोलते हैं उसे सरकार गिरफ्तार करा देती है। उन्होंने मोदी सरकार को हेडलाइन्स और मार्केटिंग गवर्नमेंट करार दिया है। उन्होंने लिखा है, “संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही है केंद्र सरकार। लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए राज्य के मुखिया को पीड़ितों से मिलने के कारण गिरफ्तार किया जा रहा है।” लालू ने लिखा है, “अभिव्यक्ति व गैरसरकारी संस्थाओं की आजादी को जिसने भी कुचलने का प्रयास किया उनको न्यायप्रिय जनता ने क्या सबक सिखाया, इनको भूलना नही चाहिए।”
वीडियो देखिए: राहुल गांधी पर बीजेपी का निशाना
लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में लेने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक राज्य के चुने हुए मुख्यमंत्री हैं। उन्हें किसी से भी मिलने का संवैधानिक अधिकार है। मोदी सरकार को संविधान का सम्मान करना चाहिए।
मोदीजी, कौन सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो? लोकलाज से लोकराज चलता है। लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नही कर सकते। देश में इमरजेंसी जैसे हालात है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2016
ढाई साल में इतनी पतली हालत होगी,खुद इन्होंने दुर्दांत सपने में नहीं सोचा होगा.हेडलाइंस व मार्केटिंग की सरकार की ऐसी दुर्दशा होना लाजिमी है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2016
देश में फासीवाद दस्तक दे चूका है।संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को गिरफ्तार और बैन किया जा रहा है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2016
अभिव्यक्ति व गैरसरकारी संस्थाओं की आजादी को जिसने भी कुचलने का प्रयास किया उनको न्यायप्रिय जनता ने क्या सबक सिखाया,इनको भूलना नही चाहिए।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2016
संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही है केंद्र सरकार।लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए राज्य के मुखिया को पीड़ितों से मिलने केकारण गिरफ्तार किया जा रहा है
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2016

