Aviva Baig News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने लंबे समय से प्रेमिका रहीं अवीवा बेग से सगाई कर ली है। रेहान और अवीवा बेग दोनों ही लाइम लाइट से दूर रहते हैं, लेकिन अब एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रेहान और अवीवा बेग दोनों ही प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार में पहुंचे थे।

40 सेकंड के इस एएनआई वीडियो में रेहान सुरक्षा घेरे में दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ में एक युवती भी नजर आ रही है। वह अवीवा बेग ही हैं। इन दोनों ने मीडिया से दूरी बनाई और कोई भी बात नहीं की। जैसे ही रेहान कार में जाने की ओर बढ़ते हैं, उनके साथ में अवीवा बेग भी जाती हुई दिखाई देती हैं।

ये भी पढ़ें: बेहद खूबसूरत हैं Aviva Baig, इस चीज की हैं काफी शौकीन

प्रियंका गांधी ने जीती थी वायनाड सीट

वायनाड रैली नवंबर 2024 में हुए लोकसभा उपचुनाव से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव प्रचार का हिस्सा थी। अपने पहले चुनावी मुकाबले में, उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी द्वारा खाली की गई सीट पर 41 लाख से ज्यादा वोटों के निर्णायक अंतर से जीत हासिल की। ​​राहुल गांधी ने रायबरेली सीट बरकरार रखी। प्रियंका गांधी को 62 लाख से ज्यादा वोट मिले, उन्होंने सीपीआई उम्मीदवार सत्यन मोकेरी और बीजेपी की नव्या हरिदास को हराया और इस सीट पर राहुल गांधी की पिछली जीत के अंतर को भी पार कर लिया।

कौन हैं अवीवा बेग?

दिल्ली में रहने वाली अवीवा बेग मीडिया, डिजाइन और फोटोग्राफी के क्षेत्र में काम कर चुकी हैं और हाल के सालों में उन्होंने कई आर्ट एग्जीबिशन में अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित की हैं। उनका परिवार वाड्रा परिवार से लंबे समय से घनिष्ठ सामाजिक संबंध रखता आया है। उनकी मां नंदिता बेग, प्रियंका गांधी वद्रा की सालों पुरानी मित्रता बताई जाती हैं और खबरों के अनुसार उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन पर काम किया था। अविवा बेग एटेलियर 11 नामक फोटोग्राफी और प्रोडक्शन स्टूडियो की सह-संस्थापक भी हैं। उन्होंने विभिन्न मीडिया और संचार भूमिकाओं में काम किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…