भारत-चीन सीमा पर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह निरंतर उकसाने वाली कार्रवाई कर रहा है। सोमवार यानी 7 सितंबर को फिर चीन के सरकारी समाचार चैनल ने ट्वीट कर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में कहा गया है, चीन आमने-सामने टकराव के परीक्षण के लिए तैयार है। चीनी सेना के 80वीं ग्रुप की आर्मी के 1000 सैनिक और 100 सैन्य वाहन रेल के जरिए उत्तर पश्चिम सीमा के लिए कूच कर गए हैं।
इससे पहले भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने रूस में चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंगही (Wei Fenghe) से मुलाकात की थी। तब राजनाथ सिंह ने भारत की स्थिति स्पष्ट करते हुए चीन को कड़ा संदेश दिया था। रक्षा मंत्री ने कहा था, ‘सीमा पर विवाद के लिए चीन पूरी तरह से जिम्मेदार है। देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए हमारी सेना प्रतिबद्ध है। भारत पड़ोसी देशों के साथ सीमा को लेकर जिम्मेदार रवैया अपनाता है, लेकिन हम गैर-जिम्मेदाराना गतिविधियों का माकूल जवाब देना भी जानते हैं।’
वहीं, एक हफ्ते पहले सरकार ने भी कहा था कि चीनी सैनिकों ने उकसाऊ कदम उठाते हुए सरहद पर यथास्थिति बदलने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सैनिकों ने उन्हें रोक दिया। भारतीय सेना के बयान को पीआईबी की ओर से जारी किया गया था। इस बयान के मुताबिक़, ‘भारतीय सैनिकों ने पंन्गोंग त्सो लेक में चीनी सैनिकों के उकसाऊ कदम को रोक दिया है।’
Ready for live-fire confrontation drilll. 1,000 soldiers & 100 military vehicles of Chinese #PLA 80th Group Army were mobilized to NW #China, via 2,000 kms railway transportation.
Let’s wait and see pic.twitter.com/YnAtmOvwmO— Shen Shiwei沈诗伟 (@shen_shiwei) September 7, 2020
पीआईबी ने बयान में कहा था, ‘भारतीय सेना संवाद के जरिए शांति बहाल करने की पक्षधर है, लेकिन इसके साथ ही अपने इलाके की अखंडता की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। पूरे विवाद पर ब्रिगेड कमांडर स्तर पर बैठक जारी है।’ बता दें कि एक तरफ चीन निरंतर शर्तों का उल्लंघन कर रहा है। वहीं दूसरी ओर अब भारत भी LAC पर बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती कर रहा है।