मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरा देश दुख में है, हर कोई उन्हें इस समय श्रद्धांजलि देने का काम कर रहा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी सोशल मीडिया पर उनके लिए लंबी पोस्ट शेयर की है। उसे पोस्ट के जरिए उन्होंने एक किस्से को भी याद किया है जब रतन टाटा खुद उनके मुंबई वाले घर आए थे।

असल में सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें पीयूष गोयल रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। रतन टाटा के जाने का गम उन्हें बहुत ज्यादा है। वीडियो में पीयूष गोयल बता रहे हैं कि एक बार उन्होंने रतन टाटा को सुबह के नाश्ते के लिए बुलाया था और उन्हें नाश्ते में सिर्फ इडली, डोसा और सांभर दिया था।

एक थे टाटा… गैंगस्टर से भिड़े, अंग्रेजों को करारा जवाब, 15 अनसुनी कहानियां

उनकी नजर में वो नाश्ता काफी साधारण था, लेकिन रतन टाटा ने जिस तरह से उस नाश्ते को लेकर प्रतिक्रिया दी, वे जितना ज्यादा खुश हो गए, वो देख पीयूष गोयल को काफी हैरानी हुई। उन्होंने यहां तक कहा कि रतन टाटा जमीन से जुड़े हुए इंसान थे, वे सभी से काफी सम्मान से बात करते थे। उनके मुताबिक उनके घर पर भी खाना परोसने वाले शख्स से भी उन्होंने काफी आत्मयीता से बात की थी।

बाद में नाश्ता कर जब रतन टाटा जाने वाले थे, तब उनकी तरफ से काफी प्यार से पूछा गया कि क्या पीयूष गोयल की पत्नी को उनके साथ फोटो क्लिक करवानी है। पीयूष गोयल के मुताबिक वो दोनों ही रतन टाटा के साथ तस्वीर खिंचवाना चाहते थे, लेकिन संकोच कर रहे थे। ऐसे में रतन टाटा ने खुद ही सामने से ऐसी पेशकश कर दी जिससे दोनों पीयूष गोयल और उनकी पत्नी का दिन बन गया।