कांग्रेस में जल्द ही अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके संकेत देते हुए पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवा को कहा कि पार्टी के इलेक्टोरल कॉलेज, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के मेंबर्स, कांग्रेस कार्यकर्ता और सदस्य इसका चुनाव करेंगे कि कौन बेहतर पार्टी प्रसिडेंट होगा। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की दावेदारी को मजबूत बताते हुए सुरजेवाला ने कहा कि 99.9 फीसदी लोग यहीं चाहते हैं कि राहुल को ही अध्यक्ष बनाया जाए।

बता दें कि हाल ही में पार्टी को मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहर चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा कांग्रेस के कई गढ़ों में भी भाजपा धीरे-धीरे पैठ बना रही है। इसे देखते हुए पार्टी के अंदरखानों में लगातार नेतृत्व में बदलाव की मांग उठती रही है। कांग्रेस के कई नेताओं ने हाल ही में पार्टी के हर स्तर पर बदलाव के लिए मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा था। हालांकि, सुरजेवाला के ऐलान के बाद यह काफी हद तक साफ हो गया कि कांग्रेस की कमान इस बार फिर गांधी परिवार के सदस्य के पास ही रहेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी हलचल रही। कई यूजर्स ने इस पर मीम्स शेयर कर कांग्रेस का मजाक उड़ाया। राहुल समीर आर्य नाम की एक यूजर ने लिखा, “कांग्रेस के 99.9 फीसदी लोग राहुल गांधी को अध्यक्ष के रूप में चाहते हैं और भाजपा के 100 फीसदी।” ट्विटर हैंडल @Pritam98312160 ने कहा, “1 फीसदी सदस्य उदित राज जी को भी अध्यक्ष चाहते हैं।”

जिशू भट्टाचार्य नाम के एक यूजर ने लिखा, “राहुल गांधी फिर से प्रेसिडेंट बन गया। इस बीच भाजपा के लोग कहेंगे- राहुल चुनाव कांग्रेस के लिए लड़ते हैं, लेकिन सपोर्ट हमें करते हैं।” हितेश शाह नाम के यूजर ने कहा, “भाजपा के 100 फीसदी नेता भी राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए तैयार हैं। यह भारी पब्लिक डिमांड है। मैंने पहले कभी विपक्ष के समर्थकों की ऐसी डिमांड नहीं देखी। पहली बार राहुल गांधी भी डिमांड में हैं।”