जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के परिणाम आज मंगलवार (8 अक्टूबर) को आए। रामबन से नेशनल कॉन्फ्रेंस को जीत मिली। राजौरी और उधमपुर वेस्ट सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। रामबन में पहले चरण 18 सितंबर, राजौरी में कांटे की टक्कर में कांग्रेस ने भाजपा को हराया। उधमपुर वेस्ट से भाजपा जीती। रामबन में पहले, राजौरी में दूसरे और उधमपुर में तीसरे चरण में चुनाव हुआ था।

रामबन

रामबन से नेशनल कॉन्फ्रेंस से अर्जुन सिंह राजू को 28425 वोट मिले। उन्होंने 9013 मतों से जीत दर्ज की। सूरज सिंह परिहार 19412 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा के राकेश सिंह ठाकुर को 17511 वोट मिले। निर्दलीय सुनील सिंह को 1371 वोट मिले। शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे पार्टी से तिलक राज को 567 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार सुतीश कुमार को 428 चैन सिंह को 195 और देव राज सिंह को 175 वोट मिले।

राजौरी

राजौरी से कांग्रेस के इफ्तिकार अहमद को 28923 वोट मिले। उन्हें 1404 मतों से जीत मिली। भाजपा के विभोध गुप्ता को 27519 वोट मिले। निर्दलीय मियां मोहम्मद महफूज को 4052 वोट मिले। अपनी पार्टी से मंजूर हुसैन शाह को 1766 वोट मिले। पीडीपी से मास्टर तसद्दुक हुसैन को 727 वोट मिले।

उधमपुर

उधमपुर से भाजपा से पवन कुमार गुप्ता को 47164 वोट मिले। उन्होंने 20752 मतों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के सुमीत मगोत्रा को 26412 वोट मिले। निर्दलीय जसवीर सिंह को 12556 वोट मिले। कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी से ट्रंटर सिंह को 637 वोट मिले। निर्दलीय अनिल खजुरिया को 495, सोमा को 477, पीडीपी के केवल कुमार को 341, निर्दलीय गणपति शर्मा को 314,सपा से साहिल मन्हास को 288, सुलक्ष्ण खजुरिया को 267, निर्दलीय अजय कुमार 192 और शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे पार्टी से संजीव कुमार को 170 वोट मिले।

Live Updates
16:08 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: उधमपुर से भाजपा जीती

उधमपुर से भाजपा से पवन कुमार गुप्ता को 47164 वोट मिले। उन्होंने 20752 मतों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के सुमीत मगोत्रा को 26412 वोट मिले। निर्दलीय जसवीर सिंह को 12556 वोट मिले। कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी से ट्रंटर सिंह को 637 वोट मिले। निर्दलीय अनिल खजुरिया को 495, सोमा को 477, पीडीपी के केवल कुमार को 341, निर्दलीय गणपति शर्मा को 314,सपा से साहिल मन्हास को 288, सुलक्ष्ण खजुरिया को 267, निर्दलीय अजय कुमार 192 और शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे पार्टी से संजीव कुमार को 170 वोट मिले।

16:02 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: राजौरी से कांग्रेस जीती

राजौरी से कांग्रेस के इफ्तिकार अहमद को 28923 वोट मिले। उन्हें 1404 मतों से जीत मिली। भाजपा के विभोध गुप्ता को 27519 वोट मिले। निर्दलीय मियां मोहम्मद महफूज को 4052 वोट मिले। अपनी पार्टी से मंजूर हुसैन शाह को 1766 वोट मिले। पीडीपी से मास्टर तसद्दुक हुसैन को 727 वोट मिले।

15:58 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: रामबन से नेशनल कॉन्फ्रेंस जीती

रामबन से नेशनल कॉन्फ्रेंस से अर्जुन सिंह राजू को 28425 वोट मिले। उन्होंने 9013 मतों से जीत दर्ज की। निर्दलीय सूरज सिंह परिहार 19412 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा के राकेश सिंह ठाकुर को 17511 वोट मिले। निर्दलीय सुनील सिंह को 1371 वोट मिले। शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे पार्टी से तिलक राज को 567 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार सुतीश कुमार को 428 चैन सिंह को 195 और देव राज सिंह को 175 वोट मिले।

14:31 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: राजौरी में कांग्रेस ने भाजपा को 1404 मतों से हराया

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार राजौरी में 13 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के इफ्तिखार अहमद को 28923 वोट मिले। भाजपा के विबोध कुमार को 27519 वोट मिले। दोनों के बीच 1404 मतों का अंतर रहा। 8 में 7 प्रत्याशियों को 4000 से कम वोट मिला। 4 को 1000 से भी कम वोट मिले।

13:55 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: उधमपुर वेस्ट से भाजपा जीती

उधमपुर वेस्ट के नतीजे आ गए हैं। 14 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। भाजपा के पवन कुमार गुप्ता ने 20752 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने 47164 वोट मिले। कांग्रेस के सुमीत मगोत्रा को 26412 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार जसवीर सिंह को 12556 वोट मिले।

13:25 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: उधमपुर वेस्ट सीट पर भाजपा जीत के करीब

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार उधमपुर वेस्ट की सीट पर 14 राउंड की काउंटिंग होनी है। भाजपा जीत के करीब। 12 राउंड के बाद भाजपा के पवन कुमार गुप्ता ने 17732 वोट की कांग्रेस के सुमीत मगोत्रा के खिलाफ बढ़त बनाई हुई है।

13:19 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: राजौरी में भाजपा-कांग्रेस में 2900 वोट का अंतर

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार राजौरी में 13 राउंड की काउंटिंग होनी है। कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। 11 राउंड के बाद कांग्रेस के इफ्तिखार अहमद 2924 वोटों से भाजपा के विबोध कुमार से आगे थे।

13:06 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: उधमपुर वेस्ट में भाजपा जीत के करीब

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार उधमपुर वेस्ट की सीट पर 14 राउंड की काउंटिंग होनी है। भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। 12 राउंड के बाद भाजपा के पवन कुमार गुप्ता ने 17732 वोट से कांग्रेस के सुमीत मगोत्रा के खिलाफ बढ़त बनाई हुई है।

12:21 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: उधमपुर वेस्ट में भाजपा ने बड़ी बढ़त बनाई

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार उधमपुर वेस्ट में भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। 9 राउंड के बाद भाजपा के पवन कुमार गुप्ता ने 14835 वोट से कांग्रेस के सुमीत मगोत्रा के खिलाफ बढ़त बनाई हुई है।

12:16 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: राजौरी में भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार राजौरी में 9 राउंड के बाद कांग्रेस के इफ्तिखार अहमद और भाजपा के विबोध कुमार में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कांग्रेस के इफ्तिखार अहमद 2398 वोट से आगे।

12:12 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: रामबन से नेशनल क्रॉन्फ्रेंस आगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार रामबन से 9 राउंड के बाद नेशनल क्रॉन्फ्रेंस के अर्जुन सिंह राजू 5458 वोट से निर्दलीय सूरज सिंह परिहार से आगे चल रहे हैं।

11:07 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: राजौरी में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार राजौरी में 13 राउंड की काउंटिंग होनी है। कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस इफ्तिखार अहमद लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के विबोध कुमार उनसे 819 वोट से पीछे चल रहे हैं।

10:41 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: रामबन से नेशनल क्रॉन्फ्रेंस आगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार रामबन से चौथे राउंड के बाद नेशनल क्रॉन्फ्रेंस के अर्जुन सिंह राजू 2808 वोट से निर्दलीय सूरज सिंह परिहार से आगे चल रहे हैं।

10:36 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: उधमपुर वेस्ट से भाजपा आगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार उधमपुर वेस्ट से तीसरे राउंड की काउंटिंग के दौरान भाजपा के पवन कुमार गुप्ता ने 1245 वोट से निर्दलीय जसवीर सिंह के खिलाफ बढ़त बना ली है।

09:54 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: उधमपुर वेस्ट से निर्दलीय आगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार उधमपुर वेस्ट में 14 राउंड की काउंटिंग होनी है। निर्दलीय जसवीर सिंह पहले राउंड में भाजपा के पवन कुमार गुप्ता से 34 वोट आगे चल रहे हैं।

09:40 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: रजौरी से कांग्रेस आगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार रजौरी में 13 राउंड की काउंटिंग होनी है। पहले राउंड के बाद कांग्रेस इफ्तिखार अहमद आगे चल रहे हैं। भाजपा के विबोद कुमार उनसे 2537 वोट से पीछे चल रहे हैं।

09:18 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: रामबन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अर्जुन सिह राजू आगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार रामबन में 13 राउंड की काउंटिंग होनी है। पहले राउंड में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अर्जुन सिह राजू आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राकेश सिंह ठाकुर पीछे चल रहे हैं।

08:31 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: राजौरी में मतगणना शुरू

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने हैं। राजौरी में मतगणना शुरू हो गई है। राजौरी के काउंटिंग सेटर की वीडियो

https://platform.twitter.com/widgets.js
08:07 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: रामबन, राजौरी और उधमपुर में मतगणना शुरू

रामबन, राजौरी और उधमपुर विधानसभा सीटों की मतगणना शुरू हो गई है। थोड़ी देर में पहला रुझान आ जाएगा।

07:55 (IST) 8 Oct 2024
Udhampur Chunav Result 2024 Live Updates: उधमपुर से उम्मीदवार

उधमपुर से भाजपा ने पवन कुमार गुप्ता, कांग्रेस ने सुमीत मगोत्रा, पीडीपी ने केवल कुमार, सपा से साहिल मन्हास, शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे पार्टी से से संजीव कुमार, जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने ट्रंटर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। अजय कुमार,अनिल खजुरिया, जसवीर सिंह, सपलक्ष्ण खजुरिया, सोमा और गणपति शर्मा निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

07:42 (IST) 8 Oct 2024
Rajouri Chunav Result 2024 Live Updates: राजौरी से उम्मीदवार

राजौरी से भाजपा के विभोध गुप्ता, कांग्रेस से इफ्तिकार अहमद और पीडीपी से मास्टर तसद्दुक हुसैन उम्मीदवार हैं।

07:16 (IST) 8 Oct 2024
Ramban Chunav Result 2024 Live Updates: रामबन से उम्मीदवार

रामबन से भाजपा ने राकेश सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस से अर्जुन सिंह राजू, शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे पार्टी से तिलक राज मैदान में हैं। सुतीश कुमार, चैन सिंह, देव राज सिंह, सुनील सिंह और सूरज सिंह परिहार निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

06:51 (IST) 8 Oct 2024
JK Election/Chunav Result 2024 Live Updates: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम आज

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने हैं। यहां रामबन, राजौरी और उधमपुर सीट के नतीजों के अपडेट्स पढ़ सकते हैं। तीनों सीटों के पल-पल के अपडेट्स पढ़ने के लिए जनसत्ता के साथ जुड़े रहें।