Ram Navami Ayodhya Deepotsav: राम की नगरी अयोध्या रामनवमी के दिन दुल्हन की तरह सजी है। एक बार फिर भव्य तैयारियां की गई हैं, इसी कड़ी में अयोध्या में दो लाख दीयें प्रज्वलित किए गए हैं। एक बार फिर महा रिकॉर्ड बनाने की कोशिश है, जहां नजर पड़ रही है, दीप की रोशनी अयोध्या की सुंदरता को चार चांद लगा रही है। सरयू टट भी दीयों से पट चुका है, लोगों ने अपने घरों में भी दिवाली जैसी सजावट कर रखी है।
2017 से लगातार सज रही अयोध्या
वैसे एक तरफ भव्य दीपोत्सव देखने को मिला है तो वहीं दूसरी तरफ आज दोपहर 12 बजे सूर्यतिलक भी हुआ था। उस समय करोड़ों श्रद्धालुओं ने रामलाल के दर्शन किए थे, कई मंदिर में मौजूद रहे तो कई सोशल मीडिया के जरिए जुड़े। 2017 के बाद से लगातार ही रामनवमी के मौके पर अयोध्या में भव्य आयोजन किया जाता है। इसी प्रकार दीपावली के मौके पर भी रामलीला का मंचन होता है।
राम मंदिर से अयोध्या को कितना फायदा हुआ है?
अयोध्या में हुई भव्य तैयारी
इस बार भी श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई, उनकी सुविधा के लिए भीषण गर्मी में पानी का छिड़काव भी लगातार होता रहा। वैसे सरकार ने पहले से ही अनुमान लगाया था कि भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आएंगे, ऐसे में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कई दिन पहले से ही अधिकारी जमीन पर उतर स्थिति का जायजा ले रहे थे। ड्रोन के जरिए भी लगातार निगरानी की गई।
जानकारी के लिए बता दें कि आज ही के दिन यानी चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राजा दशरथ के घर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। तब से लेकर अब तक इस दिन को राम जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है।