सुयन्शु खुराना 

घर में छुपे गद्दारों की, खल खीच ली जायगी
जो ना कहे जय राम लला की, जीव काट ली जायगी
आस्तीनों के सांप को मारो, कोई पाप तो नहीं…
‘किसी जिहादी मुल्ले की औकात नहीं..
अयोध्या रामलला की भूमि है, तेरे बाप की नहीं

ये गाना मुंबई के गायक आकाश दुबे ने गाया है। जिसे वे ‘राम भजन’ कहते हैं। ये गाना पिछले साल रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर एक लाख से ज्यादा बार देखा गया था। इस गाने की अवधारणा, गीत, रचना और स्वर इस 27 वर्षीय गीतकार ने की है। दुबे का कहना है कि उन्होंने ये गीत तब लिखा जब उन्होंने अयोध्या में स्थिति को “परेशान” पाया। दुबे ने कहा “अयोध्या राम लला का घर है, वहां पहले मंदिर था। बाबर ने आकर इसके ऊपर एक मस्जिद का निर्माण किया। मैं भगवान का घर किसी भी मुस्लिम के हित में जाने नहीं दे सकता। जो पहले बना था वहीं वापस बनाना चाहिए।”

दुबे अपने एक अन्य गीत “फूंक दो पाकिस्तान” के लिए 2015 में जेल भी जा चुके हैं। उन्होंने कहा “मुझे कई तरह की धमकियां मिलीं हैं”, उन्होंने अपने कुछ नए गानों की सूची भी दिखाई जिसमें फूंक दो पाकिस्तान को 2, जिसको हिंदुस्तान में रहना होग वंदे मातरम कहना होगा और अयोध्या गीत जैसे गाने थे। इसके अलावा दुबे ने हाल ही में टी-सीरीज़ के साथ दो रोमांटिक गाने भी रिकॉर्ड किए हैं। यूट्यूब पर दुबे के अलावा बहुत से ऐसे गीत हैं। हाल ही में जय श्री राम न बोलने पर कुछ लोगों पर हमला भी किया गया है। सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर सुनवाई भी जारी है।

[bc_video video_id=”6060219885001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

वकील और राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने हाल ही में भोजपुरी गायक वरुण बहार उपाध्याय के वायरल गाने “जो ना बोले जय श्री राम, भेजो उसको कब्रिस्तान” के बारे में ट्वीट कर दिल्ली पुलिस से शिकायत दर्ज करने का आग्रह किया था। पूनावाला और अन्य लोगों के शिकायत दर्ज करने के बाद जनता चैनल का ये विडियो दो लाख से ज्यादा बार देखा गया। 26 जुलाई को, उपाध्याय को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गीत के गीतकार, संतोष यादव, सह-लेखक मुकेश पांडेय, और यूट्यूब चैनल के मालिक जनता म्यूजिकल एंड पिक्चर्स राजेश कुमार वर्मा के साथ गिरफ्तार किया था।