कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हरियाणा में राज्य सभा चुनावों में सुभाष चंद्रा की जीत के बाद साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने दोबारा चुनाव की मांग की है। हुड्डा ने कहा, ”आरके आनंद को हराने के लिए साजिश रची गई। हमारे विधायकों को उनके पेन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी गई। उन्हें वोटिंग की जगह पर बदल दिया गया। आरके आनंद को इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाहिए।”
If all 12 votes were cast using same pen, it indicates towards a conspiracy by BJP & election machinery: BS Hooda pic.twitter.com/J4NDHRFWGD
— ANI (@ANI_news) June 12, 2016
हरियाणा में शनिवार को हुए राज्य सभा चुनावों में कांग्रेस के 14 वोट रिजेक्ट हो गए थे। इसके चलते आनंद को हार का सामना करना पड़ा था। हुड्डा ने कहा, ”14 वोट जो रिजेक्ट हुए हैं उसमें से 12 आरके आनंद को डाले गए थे। इसकी जांच हो। इलेक्शन पीटिशन करना चाहिए तो 24 घंटे में पता चल जाएगा। एक ही पेन से 12 वोटिंग हुई हैं तो षड़यंत्र रचा गया है भाजपा का और इलेक्शन मशीनरी भी शामिल है तो खतरे की घंटी है।” इधर, हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने कहा कि वे वे चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे।
राज्य सभा चुनाव: जानिए कहां कौन जीता, भाजपा-कांग्रेस को कितना फायदा कितना नुकसान
आरके आनंद निर्दलीय उम्मीदवार थे और इनेलो व कांग्रेस ने उनका समर्थन किया था। उनके सामने सुभाष चंद्रा खड़े जिनके पास भाजपा का सहयोग था। कांग्रेस के 14 वोट खारिज होने के बाद चंद्रा जीत गए। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि वोट इसलिए खारिज हुए क्योंकि कांग्रेस विधायकों ने गलत पेन का प्रयोग किया। वहीं जिन 12 विधायकों के वोट खारिज हुए वे हुड्डा समर्थक है। आनंद की हार के बाद सूत्रों का कहना है कि हुड्डा से इस संबंध में जवाब मांगा गया है।
कांग्रेसियों की गलती से जीते ZEE मीडिया के सुभाष चंद्रा, सिब्बल का गेम नहीं बिगाड़ पाईं प्रीति